Monday, October 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशज्वलनशील पदार्थ से जलाई गई महिला की मौत पर हंगामा: एक...

ज्वलनशील पदार्थ से जलाई गई महिला की मौत पर हंगामा: एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Hapur News


दानिश,हापुड़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में ज्वलनशील पदार्थ से जलाई गई महिला की मौत

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में सलोनी की दिल्ली के अस्पताल में मौत के बाद रविवार को इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। सलोनी को 7 दिन पहले पड़ोसियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने पर आक्रोश है। रविवार की शाम शव हापुड़ पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

15 जून की रात करीब 1:30 बजे, सलोनी अपनी दो बेटियों के साथ घर में सो रही थी। तभी पड़ोसी मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल और मुकेश का साला छत के रास्ते घर में घुसे और सलोनी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

रविवार शाम जब एम्बुलेंस से सलोनी का शव मोहल्ले में पहुंचा तो लोग गुस्से में उबल पड़े। मोहल्ले के बाहर ही एंबुलेंस को रोक दिया गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, बाकी चार नामजद आरोपी फरार हैं।

पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक

मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय व देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता। पुलिस ने हालात को देखते हुए मोहल्ले में पहले से ही फोर्स तैनात कर रखा था। शव को उतारने के दौरान लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही भीड़ शांत हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments