Monday, October 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग; राहुल बोले-...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग; राहुल बोले- ज्ञानेश जानते हैं कीमत चुकानी होगी; चंद्रशेखर बोले- योगी बिजनौर से लड़ लें, हराकर भेजूंगा – Uttar Pradesh News


.

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई। राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि फ्रांस और बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं जैसी साजिश भारत में भी रची गई थी।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. देशभर नें नवमी मनाई जाएगी, दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित: लॉरेंस गैंग की पोस्ट- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई। एक बाइक पर सवार 3 लोगों ने उन पर 4 राउंड फायरिंग की। फुटबॉल खेलकर लौटते वक्त टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर 4 राउंड फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। टाइगर के ड्राइवर अलावा एक व्यक्ति अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। दोनों खतरे से बाहर हैं।

सलमान खान को खत्म करने की धमकी

  • हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा।
  • ऑडियो में खुद को अनिल पंडित बताने वाला शख्स सलमान खान को भी धमका रहा है। कह रहा है कि सलमान और उसके परिवार को खत्म कर देंगे। वे चाहे जितनी सिक्योरिटी में रहें।

कौन है लॉरेंस, गैंग में 700 से ज्यादा शूटर्स

लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. काशी में रामलीला से पहले हाथी बेकाबू, महावत को पटका:पेड़-खंभे उखाड़े, राम-रावण युद्ध टला

वाराणसी की मशहूर रामलीला में आजमगढ़ से आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। इधर-इधर भागने लगा। आसपास रखी चीजों को सूंड से उठाकर फेंकने लगा। बिजली के खंभे, दीवारें और दुकानें तोड़ दीं। कई पेड़ उखाड़ दिए। यह देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे।

महावत ने काबू में करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। दांतों और पैरों से भी कुचलने की कोशिश की। महावत को 50 टांके लगे हैं।

घटना पंचवटी मैदान में रविवार सुबह 10.30 बजे की है। महावत छापलू तीन हाथियों को खाना देने जा रहा था, तभी उनमें से एक हाथी भड़क गया।

रात 11:30 बजे हाथी थककर खड़ा हो गया। तब महावत उसे काबू में ला पाए। वनकर्मी बैकअप में थे। पंचवटी मैदान में भगवान राम और रावण युद्ध का मंचन होना था। लेकिन हाथी के उत्पात के चलते लीला टालनी पड़ी।

पढ़ें पूरी खबर…

3. राहुल बोले-मुझ पर केस किया तो मामला लीगल हो जाएगा, हर राज्य में वोट चोरी की बात कहता हूं; ज्ञानेश जानते हैं कीमत चुकानी होगी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गोवा पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं, लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि, ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे। ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि कीमत चुकानी होगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम, गृहमंत्री से निपट लेंगे। काम जारी है। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है।

दरअसल, राहुल कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू हुई थी और गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंची। कांग्रेस ने इसमें जमीन, पहचान, पर्यावरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए हैं।

गोवा में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव संभव

गोवा में अगला विधानसभा चुनाव 2027 की शुरुआत में संभवतः फरवरी-मार्च 2027 में होगा। चुनाव की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2027 को खत्म होगा।

पूरी खबर पढ़ें…

4. चंद्रशेखर बोले- योगी बिजनौर से चुनाव लड़ लें, हराकर नहीं भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा

चंद्रशेखर आजाद ने हसनपुर में प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी के समर्थन में सम्मेलन को संबोधित किया।

चंद्रशेखर आजाद ने हसनपुर में प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी के समर्थन में सम्मेलन को संबोधित किया।

अमरोहा में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मैं 2022 में गोरखपुर में उनकी सीट पर, उनके सामने जाकर लड़ा था। मैं ऐलान करके कहता हूं, बिजनौर जिले में दो रिजर्व हैं, 6 जनरल हैं। सीना ठोक के किसी सीट पर आ जाएं, अगर हरा कर नहीं भेजा, तो राजनीति छोड़ दूंगा।

QuoteImage

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस्तीफा तो नीले पटके वाला ही करवा सकता है।

अखिलेश भी योगी को अयोध्या से लड़ने का चैलेंज दे चुके:

8 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी को 2027 का विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ने की चुनौती दी थी। अखिलेश ने चैलेंज करते हुए कहा था कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतना ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। सीएम योगी ने 10 अक्टूबर को अखिलेश की यह चुनौती स्वीकार की थी।

पढ़ें पूरी खबर…

5. रिजिजू बोले- भारत न तो बांग्लादेश न फ्रांस, इंडिया में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन सिर्फ चुनावों के जरिए

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आरोप लगाया कि फ्रांस और बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं जैसी साजिश भारत में भी रची गई थी। कुछ नेताओं ने युवाओं को भड़काने और सड़कों पर हिंसा फैलाने की कोशिश की।

रिजिजू ने कहा कि ऐसी खतरनाक साजिश रचने वाले यह भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस। भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं।

रिजिजू ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें राहुल गांधी और नेहा बोरा को दिखाया गया है। दरअसल 14 अक्टूबर पहले नेहा बोरा का बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के समर्थन वाला वीडियो सामने आया था।

नेहा ने कहा था- आंदोलन बांग्लादेश से प्रेरित

नेहा बोरा ने बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) को उनके छठे सेंट्रल कॉन्फ्रेंस के लिए बधाई देते हुए एक वीडियो मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा कि भारत का जेन-जी आंदोलन बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. केदारनाथ में बर्फबारी, तापमान माइनस में पहुंचा; यूपी में खेतों में बाढ़, चेन्नई में 15 घंटे बारिश

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। केदारनाथ में तापमान करीब -6°C, बद्रीनाथ में -5°C और गंगोत्री में -5°C के आसपास रहा। यमुनोत्री में तापमान करीब 1°C दर्ज हुआ।

यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ और सीतापुर में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं। सीतापुर में सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी हुई है। किसान कमर तक पानी में फसल काट रहे हैं।

चेन्नई में भारी बारिश ह रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले 12 से 15 घंटे से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आगे भी बारिश होने का अनुमान जताया है।

पूरी खबर पढ़ें…

7. जम्मू- आर्मी अफसर की पत्नी ने जासूसी की, FIR दर्ज: चीनी नागरिक से कनेक्शन, चैटजीपीटी से नोट्स बनाए; UN में इंटर्नशिप कर चुकी

जम्मू में एक आर्मी अफसर की पत्नी के खिलाफ जासूसी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे AI टूल्स की मदद से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर नोट्स तैयार किए थे।

आरोप है कि ये पेपर चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के लिए तैयार किए गए थे। महिला तेलंगाना की रहने वाली और काफी पढ़ी-लिखी है। उसने 2023 में संयुक्त राष्ट्र (UN) में IT इंटर्नशिप की थी और फिलहाल फ्रीलांस रिसर्चर के तौर पर काम कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, उसे सुरक्षा, रक्षा और भू-राजनीति से जुड़े विषयों पर पेपर तैयार करने का काम दिया गया था। इनमें LoC की स्थिति, अरुणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और ड्रोन की तैनाती जैसे विषय शामिल थे।

14 अक्टूबर को खुफिया एजेंसी ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा

14 अक्टूबर को खुफिया एजेंसी और पुलिस की जॉइंट टीम ने महिला को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर रोका। वह पठानकोट जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाली थी। पूछताछ के लिए उसे पास के सैन्य स्टेशन ले जाया गया। उसका मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. पश्चिम बंगाल: कोलकाता भगदड़ का चश्मदीद बोला- मां को सामने मरते देखा: बाप ने बेटे को बचाने के लिए दूर फेंका, पत्नी नीचे गिर गई और लोग उसे रौंदते गए (पूरी खबर पढ़ें)

2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ट्रक ने 57 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें:42 घायल; शीतला माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे; 9 अफसर सस्पेंड (पूरी खबर पढ़ें)

3. इंटरनेशनल: अमेरिका ने मदद रोकी तो यूक्रेन का क्या होगा:जेलेंस्की का साथ छोड़ पुतिन के साथ दिख रहे ट्रम्प; 1 सप्ताह में 4 झटके दिए (पूरी खबर पढ़ें)

4. इंटरनेशनल: फ्रांस में दुकानों से आईफोन लूटे, पुलिस को दौड़ाया:जोकर, कैप्टन अमेरिका बनकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, 143 साल पुरानी इमारत में आग लगाई (पूरी खबर पढ़ें)

5. महाराष्ट्र: बीड में बस और कार की टक्कर, 5 मौतें:1 की हालत गंभीर; सभी श्रद्धालु तुलजापुर मंदिर जा रहे थे (पूरी खबर पढ़ें)

6. महाराष्ट्र: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6 में बदलाव का प्रस्ताव भेजा:कहा- ये न पूछा जाए कि पहली बार नाम जुड़वा रहे; लोग इससे डर रहे (पूरी खबर पढ़ें)

7. कंट्रोवर्सी: इमरान खान भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे:नोटिस को गैरकानूनी बताया; राज ठाकरे से मिलने पहुंचे आमिर खान (पूरी खबर पढ़ें)

8. एंटरटेंमेंट: ‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही (पूरी खबर पढ़ें)

9. स्पोर्ट्स: बाबर आजम के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे: पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज, श्रीलंका के खिलाफ टीम स्कोर 204/4 (पूरी खबर पढ़ें)

10. इंटरनेशनल: पाकिस्तान- 200 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़ने की कोशिश:कमर्शियल प्लाजा बनाने के लिए राम लीला मंदिर को गिराने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

लड़की से मिलने 2000 KM गया, वो AI निकली

ब्राजील में 49 वर्षीय एडिमर रोचा सोशल मीडिया पर मिली लड़की के प्यार में 2,000 किमी दूर पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि लड़की असल में थी ही नहीं, बल्कि उसके वीडियो AI से बनाए गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: मार्को रूबियो का 6 महीने में दूसरा भारत दौरा; दिल्ली नहीं आएंगे, मुंबई-जामनगर क्यों जाएंगे; राहुल गांधी ने क्या सवाल उठाए

2. भास्कर एक्सक्लूसिव: CJP को ‘सबक सिखाने’ हिंदू रक्षा-दल ने भेजे 150 लोग:35 कार्यकर्ता प्रदर्शन में घुसे, लोगों को पीटने वाला बोला- पुलिस मुझसे खुश रहती है

3. जरूरत की खबर: दिवाली पर घर पेंट कराते समय सावधान:लेड फ्री पेंट चुनें, जब तक पुताई चले, वहां से दूर रहें, 19 सावधानियां याद रखें

4. साइबर लिटरेसी: अब ठगों के निशाने पर पेंशनर्स:ऐसे फंसाते हैं ठगी के जाल में, समझें पूरा खेल, घर के बड़े-बुजुर्गों को सावधान करें

5. यूपी एक्सप्लेनर: सिर्फ 1 फीट पानी बढ़ने से डूबा लखनऊ:गोमती खतरे के निशान के नजदीक भी नहीं पहुंची, फिर कैसे आ गई बाढ़…?

6. भास्कर इंटरव्यू: आज चुनाव आयोग से दिक्कत, कल PM पसंद नहीं आएंगे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवाओं को किसी का हथियार बनने की जरूरत नहीं

7. ग्राउंड रिपोर्ट: तेंदुए के डर से स्कूल नहीं जा रहे बच्चे:लखीमपुर में रातभर रखवाली कर रहे लोग; 2 मासूमों को घर से उठा ले गया था

8. राजस्थान एक्सप्लेनर: क्या देसी-जुगाड़ पर भरोसा बना भोमाराम की मौत का कारण:बोरवेल में ऐसा क्या था जिसके आगे हारी रेस्क्यू टीमें, जानें- मासूम की मौत का रहस्य

9. संडे बिग स्टोरी: घर से स्कूल-कोचिंग जाने निकलीं 156 लड़कियां गायब, 47 नाबालिग:पुलिस ढूंढकर लाई तो सामने आया सच, सोशल मीडिया से अनजान शख्स के कॉन्टैक्ट में आईं

10. संडे बिग स्टोरी: मुस्कान-रविता को फांसी, क्या सोनम को भी यही सजा मिलेगी?:नीला ड्रम और सांप कांड जैसा ही राजा हत्याकांड, फिर भी सजा में अंतर मुमकिन

11. ग्राउंड रिपोर्ट: जहां साइकिल नहीं जा सकती, वहां ट्रक कैसे पहुंचा:मां बोली- बेटा जिंदा था, पोस्टमॉर्टम कराओ कहती रही पुलिस; ग्वालियर में अपनों को तलाशते रहे

13. भास्कर एक्सक्लूसिव: नालंदा- लव ट्रायंगल में की गई एक्साइज सिपाही की हत्या!:अजीत के बाद होमगार्ड के नजदीक आई आरोपी दरोगा पुष्पा, इशारे पर रिशु ने चलाई गोली

14. संडे बिग स्टोरी: कोचिंग जाती छात्रा को दबोचा, नौकरी के बदले गंदी मांग:बिहार में रोज 4 लड़कियों से छेड़खानी, पटना टॉप पर, ‘पुलिस दीदी’ ने कैसे किया खुलासा

15. ग्राउंड रिपोर्ट: मोदी की रैली के बावजूद भाजपा नहीं जीत पाई अल्मोड़ा:लाइन में 7 दावेदार, लोग बोले- कांग्रेसी MLA बढ़िया लेकिन कोई

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

मीन राशि वालों को नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ा अपडेट मिल सकता है, कन्या राशि वालों के धन लाभ के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments