Sunday, July 19, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में फेक करेंसी के साथ ऑटो चालक अरेस्ट: 62 हजार...

औरंगाबाद में फेक करेंसी के साथ ऑटो चालक अरेस्ट: 62 हजार 800 के जाली नोट बरामद, दुकानदार को देने के लिए जा रहा था – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद पुलिस ने 62 हजार 800 जाली नोट के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रफीगंज थाना पुलिस ने डाकबंगला के पास छापेमारी की है। साथ ही टेम्पो चालक विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह थाना क्षेत्र के कौआ खाप गांव का रहने

.

एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद कुमार टेम्पू से जाली नोट लेकर भदवा बाजार से रफीगंज आ रहा है। रफीगंज बाजार में खपाने के लिए किसी दुकानदार को नोट देने वाला था। सूचना के बाद एसआई कन्हैया कुमार, एसआई उमेश कुमार, एएसआई बबनजीत कुमार के साथ टीम बनाई गई। टीम ने डाकबंगला तीन मुहान पर टेम्पू की तलाश शुरू की।

पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ा

कुछ देर बाद टेम्पू दिखा। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार बताया। टेम्पू की तलाशी ली गई। चालक सीट के पीछे की सीट के नीचे एक प्लास्टिक पैकेट मिला। वीडियोग्राफी के साथ पैकेट खोला गया। उसमें 100 रुपए के 240 और 200 रुपए के 194 जाली नोट मिले। कुल रकम 62 हजार 800 रुपए निकली। एक मोबाइल भी बरामद हुआ।

जाली नोट बरामद हुआ है।

विनोद कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। टेम्पू और जाली नोट के साथ उसे थाना लाया गया। एसआई महेश कुमार के बयान पर जाली नोट रखने और बाजार में चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए टेंपो चालक से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जाली नोट के अवैध कारोबार में जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments