Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारकंगन घाट पर 12 दिवसीय गंगा महोत्सव का होगा आयोजन: कंबोडिया,...

कंगन घाट पर 12 दिवसीय गंगा महोत्सव का होगा आयोजन: कंबोडिया, श्रीलंका समेत कई देशों के कलाकार बांधेंगे समां, शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना भी होंगे शामिल – Patna News


पटना सिटी के कंगन घाट पर पहली बार 12 दिवसीय गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सनातनी गंगा फाउंडेशन और IDPTS के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर मां गंगा की 41 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण चल रहा है।

.

कार्यक्रम में कंबोडिया और श्रीलंका समेत कई देशों के कलाकार शिरकत करेंगे। कंबोडिया से 8 युवक-युवतियों की टीम विशेष गंगा आरती प्रस्तुत करेगी। महाभारत के भीष्म पितामह और शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना भी महोत्सव में शामिल होंगे।

41 फीट ऊंची प्रतिमा का हो रहा है निर्माण।

सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना है उद्देश्य

फाउंडेशन के मुख्य संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए गंगोत्री से गंगाजल रथ पटना लाया गया है। गंगोत्री से निकले शुद्ध जल और पटना के गंगाजल की गुणवत्ता में अंतर को समझने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

पटना का चुनाव इसलिए किया गया क्योंकि यह बड़ी पटन देवी के नाम पर बसा है। साथ ही यह सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म और कर्म स्थली रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments