Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानकंप्यूटर सेंटर पर पढ़ने आए स्टूडेंट की बाइक चोरी VIDEO: गले...

कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ने आए स्टूडेंट की बाइक चोरी VIDEO: गले में रुमाल डालकर आया था चोर,दिनदहाड़े की बाइक चोरी – Sikar News


सीकर के उद्योग नगर इलाके में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने बाइक कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी की थी। वापस देखा तो बाइक नहीं मिली। जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें एक चोर नजर आ रहा है। अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर र

.

इस संबंध में कटराथल निवासी पीयूष कुमावत ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में नवलगढ़ रोड पर मनु कंप्यूटर सेंटर में पढ़ता है। वह सेंटर पर पढ़ने के लिए आया था। सुबह 10 बजे के करीब उसने बाइक को मंगलम गर्ल्स हॉस्टल,HHR कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी की थी।

सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड युवक,जिसने गले में रुमाल डाला हुआ था।

वापस आकर देखा तो बाइक नहीं मिली। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो 11:06 बजे एक लड़का आते हुए दिखाई दे रहा है। जिसने काले कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी और गले में रुमाल डाली हुई थी। जो धामू डिपार्टमेंटल स्टोर वाली गली से आता है और बाइक को चोरी करके ले जाता है।

बता दें कि सीकर शहर में लगातार बाइक चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। ज्यादातर मामलों में आरोपी दोपहर के समय ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसी जगह से बाइक चोरी करते हैं जो सुनसान हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments