कचरा वाहन की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची।
इंदौर के एबी बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी में सोमवार शाम कचरा वाहन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची घायल हो गई। घटना मांगलिया इलाके की मुंडला बाग क्षेत्र स्थित टाउनशिप की है। हादसे का CCTV मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परिजन बच्ची को इल
.
कचरा वाहन की चपेट में आई बच्ची
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम कचरा वाहन मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा इकट्ठा करने आया था। इसी दौरान बच्ची वाहन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि वाहन का पहिया बालिका के पैर पर चढ़ गया।
वहीं, वायरल CCTV को लेकर बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने वाहन का अगला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया। घटना के बाद घायल बच्ची को परिजन बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
ड्राइवर के खिलाफ शिकायत
हादसे के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी मांगलिया चौकी पर दी। ड्राइवर को लेकर शिकायत की गई है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही को लेकर कार्रवाई की है।

