इस तरह के वीडियो योगेश के मोबाइल से मिले हैं।
ग्वालियर में महिलाओं से दोस्ती कर चोरी-छिपे उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी योगेश गुप्ता के खिलाफ पहली FIR दर्ज हुई है। एक साध्वी ने विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर उसके खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने की श
.
साध्वी के मुताबिक, 10 अगस्त को वह स्कूटी से लौट रही थीं। दोपहर करीब 3 बजे हुरावली चौराहे पर योगेश उनकी स्कूटी के सामने आ गया और रास्ता रोककर उनका हाथ पकड़ लिया। उसने कहा- ‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं, मुझसे दोस्ती कर लो।’
साध्वी ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद वह थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी योगेश गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
योगेश से पहले से थी पहचान, धाम में कर चुका है सेवा
FIR के मुताबिक, योगेश करीब तीन साल पहले उस धाम में सेवा कार्य कर चुका है, जहां साध्वी रहती हैं। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी और अक्सर बातचीत होती थी। साध्वी के अनुसार, 10 अगस्त को शहर से लौटते समय योगेश ने हुरावली चौराहे पर उनकी स्कूटी रोकी। इसके बाद उसने हाथ पकड़कर दोस्ती करने के लिए कहा।
विरोध करने पर पुलिस में शिकायत करने की स्थिति में जान से खत्म करने की धमकी दी।घटना के बाद उन्होंने इसकी जानकारी कुछ परिचितों को दी थी। हाल ही में योगेश के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल से मिले आपत्तिजनक VIDEO
योगेश को एक दिन पहले सनातन सेना के पदाधिकारियों ने एक महिला की सूचना पर पकड़कर विश्वविद्यालय थाना पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था। इसके बाद वीडियो चैट के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डर और स्पाई कैमरे के जरिए उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था।
उसके मोबाइल से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाओं और हाई-प्रोफाइल हस्तियों के आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है।
घटनास्थल सिरोल क्षेत्र का, केस डायरी वहां भेजी जाएगी
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि एक महिला ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। महिला ने घटनाक्रम 10 अगस्त को हुरावली चौराहे का बताया है।
शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल सिरोल थाना क्षेत्र में होने के कारण केस डायरी वहां भेजी जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
—————- यह खबर भी पढ़ें
ASI, डॉक्टर-साध्वी समेत 50+ महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए:सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती
ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें MP और UP के अलग-अलग शहरों की महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 40-50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं से दोस्ती करता था। पढ़ें पूरी खबर

