Monday, October 5, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशप्रचार करने साइकिल पर,जीतते ही कार से पहुंचे सांसद पुत्र: रीवा...

प्रचार करने साइकिल पर,जीतते ही कार से पहुंचे सांसद पुत्र: रीवा में ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ पर डांस; सनरूफ खोलकर झूमे – Rewa News




रीवा जिले की हिनौता ग्राम पंचायत का सरपंच चुनाव जीतने के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा का जीत का जश्न चर्चा में है। विजय जुलूस के दौरान वे कार की सनरूफ से बाहर निकलकर ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ गाने पर डांस करते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल वीडियो में अंकुर मिश्रा कार की सनरूफ से बाहर खड़े होकर हाथ हिलाते और डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ कई वाहन काफिले में चल रहे हैं। समर्थक भी जीत का जश्न मनाते नजर आए। 366 वोट से जीते चुनाव
हिनौता पंचायत का चुनाव अंकुर मिश्रा के लिए चर्चा में रहा था। प्रचार के दौरान वे साइकिल से गांव में घूमकर वोट मांगते दिखे थे। उन्होंने खुद को सांसद का बेटा बताकर नहीं, बल्कि आम प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। परिणाम में अंकुर मिश्रा ने प्रतिद्वंद्वी को 366 वोटों से हराकर सरपंच पद जीता। चुनाव के दौरान भी हुई थी शिकायत
चुनाव के दौरान अंकुर मिश्रा ने एक प्रस्तावक को कथित तौर पर दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। अब चुनाव जीतने के बाद सामने आए विजय जुलूस के वीडियो ने उनका जश्न चर्चा में ला दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments