Tuesday, April 14, 2026
Homeएजुकेशनकब जारी होगा RRB NTPC सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम? इन आसान...

कब जारी होगा RRB NTPC सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों(रीजनल) पर जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि) का उपयोग करना होगा। बता दें कि आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को किया था।

RRB NTPC UG Results 2025:  कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवार के आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम में उनका नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, स्कोर/रैंक जानकारी, सामान्यीकृत अंक, योग्यता स्थिति, क्षेत्र और कट-ऑफ स्कोर जैसी जानकारी शामिल होगी। 

चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया के कई चरण हैं: सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी और दस्तावेज़ सत्यापन। बता दें कि परीक्षा कुल अवधि 90 मिनट की थी और इसमें 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के बाद 15 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जबकि उम्मीदवारों को 20 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रेजुएट लेवल के लिए कुल 3445 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

AIBE 20 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बहुत करीब, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments