Tuesday, April 14, 2026
HomeएजुकेशनMP बोर्ड क्लास 10 और 12 का कब आएगा रिजल्ट? इन आसान...

MP बोर्ड क्लास 10 और 12 का कब आएगा रिजल्ट? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक


एमपी बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और क्लास 12) में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। एक बार घोषित होने पर जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे सभी अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा) का उपयोग करना होगा।

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिर में स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि MP बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की 2026 की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 7 मार्च, 2026 के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 

पिछले ट्रेंड्स 

पिछले सालों के रुझानों को देखें तो नतीजे आम तौर पर मई में घोषित किए जाते हैं। 2025 में, नतीजे 6 मई को जारी किए गए थे, जिसमें क्लास 12 का कुल पास प्रतिशत 74.48 प्रतिशत और क्लास 10 का 76.22 प्रतिशत रहा। इससे पहले के सालों में, 2023 और 2024 दोनों में नतीजे 24 मई को घोषित किए गए थे, जबकि 2022 में नतीजे 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे।

ये भी पढ़ें- MHT CET 2026 के लिए फिर मिला आवेदन का मौका, इस तारीख को खुलेगी विंडो; देनी होगी इतनी लेट फीस





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments