Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानकरंट लगने से 34 वर्षीय महिला की मौत: कृषि कार्य करते...

करंट लगने से 34 वर्षीय महिला की मौत: कृषि कार्य करते हुए मोटर चलाने के दौरान हुआ हादसा – Sawai Madhopur News



34 वर्षीय महिला खेलती देवी मोटर चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई।

दीपावली जैसे खुशियों के त्योहार पर सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा थाना क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मित्रपुरा थाना क्षेत्र के घाटा नैनवाड़ी स्थित सताल्या की ढाणी में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। यह

.

मोटर चलाते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार खेलंती देवी सुबह खेतों में कृषि कार्य के लिए कुएं पर मोटर चलाने गई थीं। उसी दौरान अचानक मोटर लाइन में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं। तेज झटके से महिला मौके पर ही गिर पड़ी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन खेत पर पहुंचे, जहां खेलंती देवी को बेहोश पाया गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें मित्रपुरा CHC लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में दीपावली की तैयारियों के बीच अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरा माहौल शोक में डूब गया। फिलहाल परिवार में मातम छा गया है, वहीं ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में बिजली के तार और मोटरों की असुरक्षित व्यवस्था के कारण ऐसे हादसे अक्सर हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से खेतों में बिजली के तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments