Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकरंट लगाकर मारा, शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका: रायसेन...

करंट लगाकर मारा, शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका: रायसेन पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा; तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार – Raisen News


रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नईगढ़िया में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार है।

.

कुएं में मिली सड़ी-गली लाश

मामला 25 सितंबर 2025 का है, जब नईगढ़िया गांव में एक कुएं में बोरी में बंद और पत्थर से बंधी सड़ी-गली लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान गांव के ही रम्मी उर्फ रामलाल अहिरवार (47) के रूप में हुई, जो 5 सितंबर से लापता था।

हत्या कर शव को छुपाने की थी साजिश

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रामलाल की हत्या करंट लगाकर की गई थी, जो रामविशाल यादव के खेत में दी गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बंद किया गया और लोहे के तार से पत्थर बांधकर दो किलोमीटर दूर कुएं में फेंक दिया गया।

जमीन विवाद बना हत्याकांड की वजह

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते यह सुनियोजित हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने रामचरण अहिरवार, बलबंत अहिरवार और पुरुषोत्तम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रामविशाल यादव फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 152/25 के तहत धारा 103(1), 338(3)(5) बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस अंधे कत्ल के खुलासे में एसपी पंकज पांडेय, एसडीओपी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी श्याम सिंह राजपूत, बम्होरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना स्टाफ में सुरेश तांडिलकर, शैलेन्द्र, कल्याण सिंह गुर्जर, आकाश राजोरिया, गजेंद्र और मनोज की सक्रिय भागीदारी रही।

SDOP अनिल मौर्य ने बताया-

QuoteImage

पुलिस ने तकनीकी और मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर घटना की कड़ी दर कड़ी जांच की। हत्या में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, चौथे की तलाश जारी है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments