Monday, September 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानकरौली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश: सुबह...

करौली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश: सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तेज धूप और शाम को बारिश; हिण्डौन में 36MM बरसात – Karauli News




करौली में रविवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह हल्की ठंडक, दोपहर में तेज धूप और शाम को अचानक बारिश हुई। हिण्डौन में आंधी के साथ तेज बारिश से कई रास्तों पर पानी भर गया। खेतों में कटी बाजरा की फसल भीगने से किसानों की चिंता बढ़ी।
शनिवार रात ठंडी हवाएं चलने से रविवार सुबह तापमान गिरा। दिन में धूप तेज हुई और दोपहर में गर्मी बढ़ी। शाम करीब 7:30 बजे अचानक तेज हवाएं चलीं और कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, हिण्डौन में सबसे ज्यादा 36 एमएम बारिश हुई। टोडाभीम में 26, जगर बांध पर 25, नादौती में 15, श्रीमहावीरजी में 5, कालीसिल बांध पर 5, करौली में 4, सपोटरा में 1 और पांचना बांध पर 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम में हल्की ठंडक घुल गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments