Sunday, July 26, 2026
Homeफूडकर्नाटक स्टाइल में चावल की रोटी बनाने का तरीका, अक्की रोटी की...

कर्नाटक स्टाइल में चावल की रोटी बनाने का तरीका, अक्की रोटी की रेसिपी


Last Updated:

Akki Roti Recipe: नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो कर्नाटक की पारंपरिक डिश अक्की रोटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय यह रोटी चावल के आटे से बनाई जाती है और अपने खास स्वाद व आसान रेसिपी के लिए जानी जाती है. इसे लेख में जानिए इसे बनाने का पूरा तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कर्नाटक में खाने की थाली में अक्की रोटी खूब पसंद की जाती है. दरअसल, ‘अक्की’ शब्द का मतलब कन्नड़ भाषा में चावल होता है, इसलिए इसे अक्की रोटी कहा जाता है. यह सामान्य गेहूं की रोटी से अलग होती है और इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और कई तरह की सब्जियां मिलाकर तैयार किया जाता है. यही वजह है कि यह स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती है और दिन की शुरुआत के लिए अच्छी मानी जाती है.

अक्की रोटी उन लोगों के लिए भी अच्छी मानी जाती है जो हल्का भोजन करना पसंद करते हैं. इसे सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के रूप में भी खाया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही ज्यादा समय लगता है. आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा, नारियल, तिल भी मिला सकते हैं. नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या मसालेदार करी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अक्की रोटी की यह आसान रेसिपी जरूर आजमाएं.

अक्की रोटी बनाने का तरीका

अक्की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में एक कप चावल का आटा लें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, करी पत्ता, जीरा और स्वादानुसार नमक डालें. चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा और नारियल भी मिला सकते हैं. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो. अब केले के पत्ते, बटर पेपर या किसी साफ कपड़े पर थोड़ा तेल या घी लगाएं. आटे का एक हिस्सा लेकर उस पर रखें और उंगलियों को पानी से गीला करके धीरे-धीरे गोल आकार में फैला दें.

यदि आप सीधे तवे पर बनाना चाहती हैं तो पहले ठंडे तवे पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को फैलाएं. अब तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. किनारों पर थोड़ा घी या तेल डालें ताकि रोटी कुरकुरी बन सके.

ऐसे करें सर्व

जब रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और हल्की कुरकुरी हो जाए, तो इसे गर्मागर्म प्लेट में निकाल लें. अक्की रोटी को नारियल, मूंगफली या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन या घी भी लगा सकती हैं. यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाली डिश पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments