Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई में झाझा थाने का ड्राइवर रिश्वत लेते गिरफ्तार: निगरानी टीम...

जमुई में झाझा थाने का ड्राइवर रिश्वत लेते गिरफ्तार: निगरानी टीम ने अवैध बालू कारोबार में 12 हजार रुपए के साथ पकड़ा – Jamui News




जमुई में निगरानी विभाग ने अवैध बालू उठाव और परिवहन से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। चालक जितेंद्र कुमार पर अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों से सुविधा देने के नाम पर नियमित रूप से अवैध वसूली का आरोप था। वह अवैध बालू ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रैक्टर प्रतिदिन तीन हजार रुपये की मांग करता था। आरोपों की पुष्टि होने पर एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया इस मामले की शिकायत ट्रैक्टर चालक उमेश यादव ने निगरानी विभाग से की थी। विभाग ने आरोपों की पुष्टि होने पर एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। चालक जितेंद्र कुमार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया और घूस की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में झाझा थाना प्रभारी की संलिप्तता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध बालू कारोबार और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी चालक को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments