Friday, October 16, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग: पुलिस ने...

बक्सर में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग: पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा किया बरामद, 4 लोग हिरासत में – Buxar News




बक्सर के खलासी मोहल्ले में गुरुवार देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया। जानकारी के अनुसार, पूर्व वार्ड पार्षद हीरामन राम और महेश राम के समर्थकों में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर झड़प हुई और फायरिंग की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से 2-2 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उनसे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments