Friday, October 16, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा: फूलों...

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा: फूलों से सजी मां की प्रतिमा बनी आकर्षण, सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों समेत जवान तैनात – Gopalganj News




गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां की मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। फूलों से सजाया गया मंदिर परिसर मंदिर के गर्भगृह में स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा का विशेष फूलों से भव्य शृंगार किया गया था। पूरे मंदिर परिसर को भी फूलों से सजाया गया। फूलों से सजी मां की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। सुबह से ही दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ प्रबंधन के लिए बीडीओ प्रियांशु प्रिया और सीओ सुधीर कुमार ओंकारा मौजूद रहे। थानाध्यक्ष विभा कुमारी और टीओपी प्रभारी धीरज कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस के जवान तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments