Tuesday, July 14, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में भगवान जगन्नाथ पर भव्य रथ यात्रा निकलेगी: 2 महीने...

दरभंगा में भगवान जगन्नाथ पर भव्य रथ यात्रा निकलेगी: 2 महीने में आधुनिक हाइड्रोलिक रथ किया गया है तैयार; भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था – Darbhanga News




दरभंगा में इस्कॉन मंदिर की ओर से 16 जुलाई (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। विशाल आधुनिक रथ पूरी तरह तैयार हो चुका है। यात्रा की शुरुआत लहेरियासराय स्थित पोलो फील्ड से होगी। हजमा चौक, दारूभट्टी चौक, बाकरगंज, नाका नंबर-6, नाका नंबर-5, मिर्जापुर चौक, पूनम सिनेमा रोड और टावर चौक होते हुए महाराजी पुल के रास्ते इस्कॉन मंदिर शुभंकरपुर पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन के भव्य विग्रह के साथ विशाल आधुनिक रथ होगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार पिछले दो महीने में तैयार किए गए इस रथ में आधुनिक हाइड्रॉलिक गुंबद लगाया गया है, जिसे आवश्यकता के अनुसार ऊपर-नीचे किया जा सकता है। जिससे शहर के विभिन्न मार्गों से रथ को आसानी से ले जाया जा सके। भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की महाआरती से होगी। नगर भ्रमण के दौरान तीन स्थानों पर क्रेन की सहायता से भगवान को 108 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालु रस्सी से रथ खींचकर यात्रा में भाग लेंगे, जबकि हरीनाम संकीर्तन के बीच भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। रथ यात्रा के समापन पर इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रबंधक लक्ष्मण कृपा दास ने दरभंगा और आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों से रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में सहभागिता भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और दिव्य कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments