Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती: श्यामधार स्मारक कठौता...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती: श्यामधार स्मारक कठौता में पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्यामधर स्मारक, गोपीगंज, कठौता में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद श्यामधर मिश्रा ने की।

जयंती समारोह की शुरुआत इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विनोद श्यामधर मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी की जयंती ‘लौह महिला दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने देश के विकास के लिए अथक कार्य किया, जिसमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण, ‘गरीबी हटाओ’ और ‘छोटा परिवार सुखी परिवार’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल थे। मिश्रा ने कहा कि देश उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा ‘सर्व धर्म समभाव’ की बात की और कभी धर्म या मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने देश के विकास, गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन पर जोर दिया।

उपाध्याय ने उनके प्रसिद्ध कथन को दोहराया, मैं रहूं या ना रहूं लेकिन मेरे जिस्म का एक-एक बूंद खून इस देश के काम आए। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इंदिरा गांधी को याद किया और उनके आदर्शों को श्रद्धांजलि दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments