Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकानपुर की मरकजी ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारी: एक...

कानपुर की मरकजी ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारी: एक लाख नमाजियों के लिए टेंट और पानी की व्यवस्था, सुबह 7:30 बजे होगी नमाज – Kanpur News


| कानपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की मरकजी ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारियां जोरों पर हैं। बड़ी ईदगाह कमेटी ने परिसर की रंगाई-पुताई का काम पूरा हो गया है। नमाजियों को धूप से बचाने के लिए बड़े एरिया में टेंट लगाए जा रहे हैं। साथ ही पीने के पानी की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

कमेटी की ओर से वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। वे ईदगाह परिसर में नमाजियों की व्यवस्था देखेंगे। बेनाझाबर ईदगाह के मुतवल्ली अयाज आलम जफर ने नमाजियों से अपील की है कि वे सड़क पर मुसल्ला न बिछाएं। उन्होंने कहा कि नमाज ईदगाह के भीतर ही अदा करें। सड़क पर कहीं नमाज न पढ़ें।

बकरीद की नमाज एक शिफ्ट में शनिवार सुबह 7:30 बजे शुरू होगी। करीब एक लाख लोगों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई है। कमेटी ने लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है। इससे उन्हें परिसर के अंदर आराम से नमाज अदा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments