Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकारोबारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश के करीब पहुंची पुलिस: पुलिस...

कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश के करीब पहुंची पुलिस: पुलिस को सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग करने वाले की मिली एक्जेक्ट लोकेशन तीन टीमें रवाना हुई – Kanpur News



कानपुर के गोविंद नगर में सर्राफ कारोबारी के घर के बाहर उन पर गोली चलाना और फिर फोन पर पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। उनकी लोकेशन के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई। तीन टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए सोमवार

.

क्यू ब्लॉक गोविंद नगर निवासी कारोहारी अनिल कुमार गुप्ता पर एक सप्ताह पहले बदमाशों ने घर के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद उनसे मोबाइल फोन पर पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इतना ही नहीं दो दिन पूर्व जब बदमाशों ने कारोबारी को फोन किया तो उससे कहा कि पचास की व्यवस्था नहीं हो रही तो दस लाख ही दो।

पुलिस टीमें लगातार बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि जिन नम्बर से कॉल किया गया वो उड़ीसा के थे। नम्बरों से धमकी मिलने के बाद फोन बंद कर दिए जा रहे थे। उसके बाद भी पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की

फोन कई बार ऑन हुआ और मिली लोकेशन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिस फोन से धमकी दी गई वो कई बार ऑन हुआ जिसके चलते पुलिस को आरोपियों की एग्जेक्ट लोकेशन के बारे में जानकारी हो गई। जिसके बाद तीन टीमों को उसी स्पॉट पर रवाना कर दिया गया।

एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन की जानकारी मिली है। पुलिस टीमें रवाना की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments