Thursday, July 23, 2026
Homeराज्यबिहारकार-ऑटो में टक्कर, 2 मजदूरों की मौत: काम के बाद घर...

कार-ऑटो में टक्कर, 2 मजदूरों की मौत: काम के बाद घर लौट रहे थे, हादसे में 9 लोग घायल; एक की स्थिति गंभीर – Aurangabad (Bihar) News




औरंगाबाद में कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मजदूरी कर लौट रहे ऑटो सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों से भरा ऑटो मझितावां मोड़ की ओर मुड़ने के लिए तेजपुरा-लख के पास पहुंचा था। इसी दौरान दाउदनगर की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और कार दोनों सड़क किनारे जा गिरे। ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद ओबरा थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी राजेश पासवान (55) और उमेश पासवान (45) को मृत घोषित कर दिया। घटना दाउदनगर-बारुण मुख्य मार्ग पर तेजपुरा-लख के पास की है। 4 का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है घायलों में भटौलिया निवासी राजाराम (55) की स्थिति गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, धनु कुमार (18), रणधीर कुमार (16), रविंद्र पासवान (45) और रामाशीष राजवंशी (60) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। अन्य चार घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही ओबरा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार और दाउदनगर थाना के एसआई सच्चिदानंद मिश्र पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव अजीत कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान और भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक अस्पताल पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments