Monday, June 8, 2026
HomeएजुकेशनUP में आज से अगले 3 दिन 1626 पदों के लिए पुलिस...

UP में आज से अगले 3 दिन 1626 पदों के लिए पुलिस भर्ती की परीक्षा, नोट कर लें टाइम टेबल


UP Police Recruitment Exam 2026: लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड के आरक्षी नागरिक पुलिस और अन्य समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए तीन दिवसीय परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जान लें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षाएं 8, 9 और 10 जून को लखनऊ में आयोजित की जा रही हैं।

आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों का परीक्षा कार्यक्रम







दिनांक प्रथम पाली द्वितीय पाली
08 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
09 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
10 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक

अभ्यर्थियों की संख्या और परीक्षा केंद्र







विवरण संख्या
प्रत्येक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या 22,656
कुल अभ्यर्थियों की संख्या 1,35,936
परीक्षा केंद्रों की संख्या 55

परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल का संख्यात्मक विवरण














पुलिस बल/अधिकारी संख्या
निरीक्षक (Inspector) 55
उपनिरीक्षक (SI) 255
मुख्य आरक्षी (Head Constable) 300
आरक्षी (Constable) 600
महिला आरक्षी (Constable) 300
जनपद कंट्रोल रूम – ACP 1
जनपद कंट्रोल रूम – SI 1
जनपद कंट्रोल रूम – Constable 4
सेक्टर मजिस्ट्रेट हमराही 110
कुल पुलिस बल 1,626

पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा योजना

  • परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर केंद्र पर नोडल पुलिस अधिकारी, केंद्र प्रभारी पुलिस और कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
  • जिले के कंट्रोल रूम में 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 1 निरीक्षक/उप निरीक्षक और 4 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग और फिस्किंग के लिए हर 240 अभ्यर्थियों पर 1 उप निरीक्षण, 1 हे कॉन्स्टेबल, 2 कॉन्स्टेबल, 1 महिला सिपाही और 1 एलआईयू कर्मी तैनात रहेगा।
  • थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

लखनऊ पुलिस की अपील

लखनऊ पुलिस परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग है। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, नियमों का पालन करें और किसी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें- यूपी में फिर चली IPS की ‘तबदला एक्सप्रेस’, जानें किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments