Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारकार की टक्कर से साइकिल सवार बच्ची की मौत: मोतिहारी में...

कार की टक्कर से साइकिल सवार बच्ची की मौत: मोतिहारी में रोड क्रॉस करते समय हादसा, राशन लेने गई थी – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में शनिवार को कार की टक्कर से साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान बथना निवासी बच्चा लाल महतो की बड़ी बेटी माला कुमारी के रूप में हुई है।

.

घटना मठ बनवारी के पास हुई, जब माला साइकिल से राशन लेकर सड़क पार कर रही थी। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

परिजनों ने बताया कि माला परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और घर के कामों में अपनी मां की मदद करती थी। उसके पिता बाहर रहते हैं, इसलिए वह घर की कई जिम्मेदारियां भी संभालती थी। माला के चाचा बीर बहादुर मंटो ने बताया कि वह रोज की तरह राशन लेने गई थी।

गाड़ी छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पिपरा कोठी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है।

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments