Thursday, June 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकाशी में अक्षिता को पाकर आकाशदीप ने लहराया वी-साइन: तस्वीरों में...

काशी में अक्षिता को पाकर आकाशदीप ने लहराया वी-साइन: तस्वीरों में देखिए- सिर झुकाकर पहनी वरमाला, शंखनाद संग गूंजा हर-हर महादेव – Varanasi News




काशी की जमीं पर बुधवार को आकाश ने नई पारी का आगाज किया। स्टेज पर तेज गेंदबाज आकाशदीप अपनी जीवन साथी अक्षिता की गुगली पर बोल्ड हो गए। शादी के स्टेज पर क्रिकेट मैदान की तरह नजर आए। अक्षिता को साथ पाकर जीत का उत्साह दिखाया। आकाशदीप ने अपनी जीवन साथी का हाथ उठाकर वी साइन बनाकर जश्न का इशारा किया। अक्षिता को सामने देखकर मुस्कुराए और पास आने पर सिर झुकाकर वरमाला पहन ली। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और आए अतिथियों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा और परिजनों ने पुष्पवर्षा की। दिग्गज क्रिकेटर की शादी में परिजनों के साथ कई दिग्गज हस्तियां गवाह बनीं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दोनों को बधाई दी, इस दौरान पवन सिंह का हिट सॉन्ग भी बजता रहा। इसके अलावा बिहार के कई विधायकों, राजनेताओं ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। ताज गंगेज होटल में आकाशदीप ने अपनी बारात में रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया। काशी के विद्वानों ने विशेष पूजन विधि से द्वार पूजा कराई। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े के बीच लोग जश्न में डूबे दिखे। लगभग 350 लोगों ने शिरकत की। काशी और शिव की थीम पर सजे स्टेज पर शंखनाद के बाद नम: पार्वती पतये हर हर महादेव और गूंजता रहा। डिनर से लेकर कैंपस तक ऊं, शिव, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजा था। इंट्री, स्टेज, खाने तक सब जगह काशी और भारतीय संस्कृति नजर आई। तस्वीरों में देखिए आकाशदीप और अक्षिता की शादी
भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी शादी समारोह में पहुंचे अब देखिए शादी के दौरान आकाशदीप का लुक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments