Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारखगड़िया में बेलदौर की दो महिला कार्यकर्ता सम्मानित किया: बिहार विधानसभा...

खगड़िया में बेलदौर की दो महिला कार्यकर्ता सम्मानित किया: बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान – Khagaria News



खगड़िया में आयोजित एक समारोह में बेलदौर की दो महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

.

सम्मानित होने वालों में बोबिल पंचायत के हनुमाननगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 176 की सेविका दिव्या कुमारी और पचौत पंचायत के भरना गांव स्थित केंद्र संख्या 131 की आशा कार्यकर्ता उर्मिला कुमारी शामिल हैं।

खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने इन दोनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर खगड़िया जिले के विभिन्न पदाधिकारी, शिक्षक, अन्य सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता और जीविका दीदियों को भी सम्मानित किया गया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक सेविका, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक और जीविका दीदी को विशेष रूप से यह सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments