Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकिसान के घर की कुंडी लगाकर गेहूं की चोरी: 9 बोरियां...

किसान के घर की कुंडी लगाकर गेहूं की चोरी: 9 बोरियां ऑटो में भर ले गए, ग्रामीणों ने पीछा किया तो वाहन छोड़कर भागे – narmadapuram (hoshangabad) News


चोरी कर गेहूं को ऑटो में रखकर ले जाया जा रहा था।

नर्मदापुरम के ग्राम बाईखेड़ी में सोमवार देर रात बदमाशों ने किसान भाई जी साहू के घर से गेहूं चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आंगन में खड़ी ट्रॉली से करीब 9 बोरियां (करीब 5 क्विंटल) गेहूं ऑटो में भर लिया। ग्रामीणों की भनक लगने पर आरोपी ऑटो छोड़क

.

वारदात सोमवार-मंगलवार रात करीब 1:15 बजे की है। चोरों ने पहले किसान के घर के आगे और पीछे के दरवाजों की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद ट्रॉली में रखे गेहूं की बोरियां ऑटो में भरने लगे।

शरद पटेल ने देखा, आवाज लगाने पर भागे चोर

मोहल्ले में रहने वाले शरद पटेल ने चोरों को देख लिया और जोर से आवाज लगाई। जैसे ही शोर हुआ, चोर ऑटो स्टार्ट कर भागने लगे। शरद पटेल ने तुरंत दरवाजे की कुंडी खोली और फिर किसान भाई जी साहू व अन्य ग्रामीणों के साथ ऑटो का पीछा किया।

चोरी कर भाग रहे ऑटो का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया।

डबल फाटक के पास ऑटो छोड़कर भागे आरोपी

पीछा करते-करते ग्रामीण बम्हनगांव रोड स्थित धौखेड़ा गांव के पास डबल फाटक पहुंचे। यहां अज्ञात चोर गेहूं से भरा ऑटो (क्रमांक MP-53-R-2977) छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना तुरंत डायल 100 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से ऑटो को जब्त कर थाने में खड़ा कराया।

वारदात के बाद ग्रामीण एकत्र हुए। पुलिस मौके पर पहुंची।

वारदात के बाद ग्रामीण एकत्र हुए। पुलिस मौके पर पहुंची।

भाजपा नेता बोले- मंडी ले जाने रखा था गेहूं

गांव के भाजपा नेता सुनील चौधरी ने बताया कि किसान भाई जी साहू ने मंडी बेचने के लिए ट्रॉली में गेहूं भरकर आंगन में रखा था और उसे ढक भी दिया था। इसी गेहूं की करीब 9 बोरियां चोर ले जाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि ऑटो में तीन युवक सवार थे।

देहात थाना पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments