Last Updated:
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अब कुछ बड़े देश दुनिया नहीं चलाते, सभी की भागीदारी होनी चाहिए. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर संदेश, इंडिया दबाव में नहीं आएगा.
हाइलाइट्स
- भारत अब दबाव में नहीं आएगा: जयशंकर
- कुछ बड़े देश अब दुनिया नहीं चलाते: जयशंकर
- सभी की भागीदारी होनी चाहिए: जयशंकर
BIMSTEC ट्रेडिशनल म्यूजिक फेस्टिवल ‘सप्तसुर: सेवन नेशंस, वन मेलोडी’ में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, हम जटिल और अनिश्चित समय में जी रहे हैं. हम सभी की सामूहिक इच्छा है कि दुनिया में एक निष्पक्ष और प्रतिनिधित्व आधारित व्यवस्था हो, न कि कुछ गिने-चुने देशों के दबदबे वाली व्यवस्था. इस इच्छा को अक्सर राजनीतिक या आर्थिक संतुलन के रूप में व्यक्त किया जाता है…
वादा निभा दिया
विदेशमंत्री पीएम मोदी का भी जिक्र किया और कहा कि यह फेस्टिवल मोदी के उस वादे का हिस्सा है जो उन्होंने BIMSTEC समिट में किया था और वो वादा निभा दिया गया. अपने बारे में बताते हुए जयशंकर बोले, मुझे दुनिया में दिलचस्पी किताबों और म्यूजिक से हुई. संगीत में वो ताकत है जो समाज की आत्मा तक पहुंच जाती है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

