Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकुरमुरीदन गांव के पौराणिक शिवलिंग परिसर पर अतिक्रमण: केसरिया हिन्दू वाहिनी...

कुरमुरीदन गांव के पौराणिक शिवलिंग परिसर पर अतिक्रमण: केसरिया हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन – Kaushambi News


पंकज केसरवानी | कौशांबी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र के कुरमुरीदन गांव स्थित पौराणिक शिवलिंग परिसर में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यह शिवलिंग वर्षों पूर्व बंजारों द्वारा स्थापित किया गया था। यह स्थान हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।

हाल ही में इस स्थान पर एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा टेंट लगाकर मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कृत्य से शिवलिंग की पवित्रता भंग हो रही है। धर्म के अनुयायियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन से कई बार शिकायत की गई थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति के बिगड़ने से पहले अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को केसरिया हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि परिसर से अविलंब अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही धार्मिक स्थान की गरिमा को बहाल किया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments