Friday, October 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकृषि उपज मंडी में तीन दिन नीलामी बंद रहेगी: धान 4800...

कृषि उपज मंडी में तीन दिन नीलामी बंद रहेगी: धान 4800 और सोयाबीन 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका – Vidisha News




कृषि उपज मंडी में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा। चार दिन बाद गुरुवार को मंडी खुली थी, लेकिन अब शनिवार से सोमवार तक नीलामी बंद रहेगी। मंडी में खरीदी और नीलामी की प्रक्रिया मंगलवार से दोबारा शुरू होगी। 18 हजार क्विंटल उपज की आवक गुरुवार को मंडी खुलने पर अच्छी आवक की उम्मीद थी, लेकिन करीब 18 हजार क्विंटल उपज ही मंडी पहुंची। धान के अधिकतम भाव 4,800 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। मॉडल भाव 3,800 रुपए और न्यूनतम भाव 1,700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। सोयाबीन के भाव में भी तेजी देखने को मिली। इसके न्यूनतम भाव 3,200 रुपए, मॉडल भाव 6,000 रुपए और अधिकतम भाव 7,000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गेहूं और मक्का के भाव भी तेज रहे। चौथे शनिवार, रविवार और वाल्मीकि जयंती के कारण बंद मंडी शनिवार को चौथे शनिवार के कारण बंद रहेगी। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि सोमवार को वाल्मीकि जयंती के चलते नीलामी नहीं होगी। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंगलवार तक इंतजार करना पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments