Wednesday, September 9, 2026
Homeराज्यदिल्लीकेजरीवाल का राहुल गांधी पर तीखा हमला: कहा- पंजाब में नशा...

केजरीवाल का राहुल गांधी पर तीखा हमला: कहा- पंजाब में नशा आपकी कांग्रेस, अकाली और BJP लाई, अब लाशों पर गंदी राजनीति बंद कीजिए – New Delhi News




आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पंजाब में नशे के मुद्दे और एक व्यक्ति की मौत की टिप्पणी पर जोरदार हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में नशे का जाल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की सरकारों के दौर में फैला था, जिसे अब भगवंत मान सरकार साफ करने में जुटी है। राहुल गांधी की टिप्पणी पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे लाशों के ऊपर ओछी राजनीति करना बंद करें। ग्रामिणों ने कांग्रेसी विधायक को धक्के मार निकाला बाहर- केजरीवाल केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि जब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा उस पीड़ित गांव में पहुंचे, तो वहां के ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी लिखा है, वह सरासर झूठ है। केजरीवाल ने चुनौती देते हुए कहा, मेरा आपसे निवेदन है कि आप खुद एक बार उस गांव का चक्कर लगाकर आएं, ताकि सच्चाई पता चल सके। मान सरकार नशे के खिलाफ लड़ रही निर्णायक जंग केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि पूरे देश के इतिहास में पहली बार कोई राज्य सरकार नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए इस स्तर पर निर्णायक युद्ध लड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दुखद मौत से पंजाब सरकार के किसी भी मंत्री या विधायक का कोई लेना-देना नहीं है। विरोधी दल अपनी पुरानी गलतियों को छिपाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments