Monday, July 6, 2026
Homeराज्यदिल्लीकेजरीवाल का BJP पर जुबामी हमला: बोले- भगवान राम-हनुमान को सत्ता...

केजरीवाल का BJP पर जुबामी हमला: बोले- भगवान राम-हनुमान को सत्ता का माध्यम मानती है भाजपा, हिंदुओं को सबसे ज्यादा लूटा – New Delhi News




आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट शेयर करके भाजपा पर हिंदू धर्म और भगवान राम-हनुमान को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपनी विचारधारा और भाजपा की विचारधारा की तुलना करते हुए कहा कि उनकी आस्था भगवान राम और हनुमान जी में है। उन्होंने लिखा कि वे भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं, उनकी पूजा करते हैं, उनके सामने सिर झुकाते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसके विपरीत, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भगवान राम और हनुमान जी को भगवान नहीं मानते, बल्कि उन्हें सत्ता और पैसा हासिल करने का माध्यम समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भगवान का अपमान करने में भी कोई संकोच नहीं होता। भाजपा ने हिंदुओं को सबसे अधिक लूटा- केजरीवाल एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने भाजपा पर और भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने हिंदू धर्म का किया है, उतना शायद भारत के 5000 वर्षों के इतिहास में बाहरी आक्रमणकारियों ने भी नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुओं को सबसे अधिक लूटा है और कहा कि ऐसे लोग हिंदू धर्म पर कलंक हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments