Tuesday, April 21, 2026
Homeफूडकेले की छिलके की चटनी की कीमत जान हैरान रह जाएंगे, घर...

केले की छिलके की चटनी की कीमत जान हैरान रह जाएंगे, घर पर ही ऐसे बनाएं!


Last Updated:

Best Recipe By Banana: हम रसोई में केले या अन्य फलों को छीलकर उनके छिलके फेंक देते हैं लेकिन इन छिलकों से एक अच्छी डिश बनाई जा सकती हैं, जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. इसमें खास तौर पर केले के छिलके से बनने वाली चटनी एक स्वादिष्ट डिश हैं.

अगर आप भी केले के छिलकों से चटनी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. इससे आप कभी केले के छिलकों को बेकार समझकर नहीं फेंकेंगे. ये चटनी थाली में स्वाद को बढ़ाने के साथ ही पोषक तत्व देने वाली डिश भी हैं.

केले के छिलके

सिरोही निवासी गृहिणी और कुक नीता गुप्ता ने कच्चे केले की रेसिपी के बारे में बताया कि कच्चे केलों के छिलकों से बनने वाली ये चटनी स्वाद के साथ इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. ये चटनी शरीर में विटामिन की कमी को भी दूर करने में मदद करती हैं. इसके साथ ही ये चटनी रसोई के वेस्ट को भी कम कर देगी.

केले के छिलके

इस चटनी को आप रोटी, चावल या पराठे के साथ कभी भी खा सकते हैं. केले के छिलकों से चटनी बनाने के लिए उबले हुए कच्चे केले के छिलके के अलावा सरसो का तेल, कड़ी पत्ते, कलौंजी, लहसून, अदरक और मसाले की जरूरत पड़ेगी. मसालों में लाल मिर्च, नमक, काला नमक और अमचूर पाउडर करेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

केले

छिलकों को अच्छी तरह से धोने के बाद कूकर में उसे उबाल लेना चाहिए. छिलके मुलायम होने के बाद चटनी बनाने के लिए छिलके तैयार हो जाते है. इसके बाद फ्राई पैन में तेल गर्म करें के बाद लहसून, हरी मिर्च और अदरक को भून लेना चाहिए. हल्का भूनने से चटनी का टेक्सचर अच्छा हो जाता हैं.

केले के छिलके

जितना ज्यादा इसे भूनेंगे, उतना ही इसका फ्लेवर तेज हो जायेगा. इसके बाद छिलको को छानकर मिक्सर में तैयार मसाले के साथ नींबू का रस और स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें. इसमें कम पानी मिलाकर इसे गाढ़ा टेक्सचर देना होता हैं.

केले

इसके बाद इस तैयार पेस्ट को बर्तन में डालकर उसमें सरसो का तेल और कलौंजी मिलाकर राई या लाल मिर्च के साथ फ्राई कर सकते हैं. इसे हरी मिर्च या पुदीना के साथ परोस सकते हैं.

केले की चटनी

केले में विटामिन बी की मात्रा ज्यादा होती हैं. ऐसे में इस चटनी का नियमित सेवन भी फायेदमंद होता हैं. वही केले के छिलकों का किचन में कोई उपयोग नहीं होता हैं. ऐसे में डिश को बनाने से वेस्टेज भी कम होता हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments