Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का डांस वीडियो: देवी विसर्जन समारोह में...

कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का डांस वीडियो: देवी विसर्जन समारोह में महिलाओं के साथ भजनों पर झूमी – Mandla News


मंडला जिले के ग्वारी गांव से कैबिनेट मंत्री और पीएचई विभाग की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके का डांस वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो देवी विसर्जन के दौरान निकाले गए चल समारोह का बताया जा रहा है।

.

चल समारोह के दौरान डीजे पर देवी गीत बज रहे थे। इसी बीच मंत्री संपतिया उईके महिलाओं के साथ नृत्य करने लगीं। देवी भक्ति गीतों की धुन पर मंत्री के नृत्य को देखकर आसपास मौजूद महिलाएं और कार्यकर्ता भी उत्साह से शामिल हो गए।

मंत्री संपतिया उईके धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इस देवी विसर्जन कार्यक्रम में उनका डीजे की धुन पर नृत्य करना चर्चा का विषय बन गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments