Friday, April 10, 2026
Homeराज्यराजस्तान‘कोट्यूर इंडिया शो’ में हिस्सा लेंगे जयपुर के 32 ज्वैलर्स: दिल्ली...

‘कोट्यूर इंडिया शो’ में हिस्सा लेंगे जयपुर के 32 ज्वैलर्स: दिल्ली में होगा शो का दसवां संस्करण, बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर रहेंगी विशेष अतिथि – Jaipur News


भारतीय रत्न और आभूषण जगत के लिए प्रतिष्ठित और अनूठा ‘कोट्यूर इंडिया शो’ इस वर्ष अपने 10वें संस्करण में नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

भारतीय रत्न और आभूषण जगत के लिए प्रतिष्ठित और अनूठा ‘कोट्यूर इंडिया शो’ इस वर्ष अपने 10वें संस्करण में नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 14 से 16 सितम्बर 2025 तक ताज पैलेस, नई दिल्ली में होगा।

.

शो के आयोजक जैम एंड ज्वैलरी इन्फॉर्मेशन सेंटर के आलोक काला ने बताया कि कोट्यूर इंडिया एक विशेष रूप से क्यूरेटेड बिजनेस बुटीक शो है, जो आभूषण निर्माताओं, डिजाइनरों और खुदरा विक्रेताओं को एक ही मंच पर जोड़ता है। इसे इंडियन ज्वैलर (IJ) पत्रिका की ओर से शुरू किया गया था और आज यह लक्जरी ज्वैलरी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुका है।

इन अवार्ड्स का वितरण 14 सितम्बर को फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर करेंगी।

इस शो की खासियत कूलेस्ट स्टोर अवार्ड होगा, जिसमें पूरे भारत से चयनित ज्वैलरी शोरूम को श्रेणीवार पुरस्कृत किया जाएगा। इन अवार्ड्स का वितरण 14 सितम्बर को फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर करेंगी।

शो के सहयोगी आयोजक अर्पित काला ने बताया कि इस बार जयपुर से 32 शीर्ष ज्वैलर्स शो में हिस्सा लेंगे, जिनमें दियागोल्ड, जयपुर रत्ना, टाटीवाला गहना, अचल ज्वैल्स, घाटीवाला, कालाजी ज्वैलरी, नाइन ज्वैलरी, ज्वैल्स ऑफ जयपुर, मोदी एक्सपोर्ट हाउस, पी.सी. तोतुका, रामभजो, रानीवाला ज्वैलर्स, जी.के. चुड़ीवालाज, राधिका ज्वैल क्राफ्ट, गुरूकृपा डिजाइन स्टूडियो, आरएमसी जैम्स, वेलन्टाइन ज्वैलरी, सावियो ज्वैलरी, जड़ाऊ बॉक्स, गीता श्याम ज्वैलर्स, उमराव, एचएमवी जैम्स, एमपिरियल और मास्टरस्ट्रोक्स जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुम्बई, सूरत, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली से भी चुनिंदा प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। एशियन फोरम ने इस शो को बी2बी श्रेणी में सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है। खास बात यह है कि इस शो में केवल रिटेल ज्वैलर्स को ही प्रवेश मिलता है, निर्माताओं को नहीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments