समस्तीपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजनों ने पीएचसी में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बुलेट दाएं पैर में लगी है। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा गांव
.
घायल की पहचान नीतीश कुमार(25) के तौर पर हुई है। मां धन्वंतरी देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक बुधवार देर शाम घर में घुस गए। बेटे के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए घर से बाहर निकालकर गोली मार दी। दाएं पैर के एड़ी में बुलेट लगी है। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से बेटे को अस्पताल लेकर गए। पुराने गांव में तीन युवकों ने मारा है।
परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे।
गोली मारने की पुष्टि नहीं
विद्यापति नगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है। गोली लगने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी युवक का बयान दर्ज नहीं हुआ है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

