Tuesday, November 10, 2026
Homeफूडकोयले की आंच पर तैयार होता है छपरा का ये खास पेड़ा,...

कोयले की आंच पर तैयार होता है छपरा का ये खास पेड़ा, दुबई तक दीवाने हैं लोग


Last Updated:

Chhapra Peda Recipe: बिहार के छपरा जिले के मशरख प्रखंड के देवरिया बाजार में राजकुमार सिंह पिछले 40 साल से शुद्ध देशी पेड़ा बना रहे हैं. कोयले की आग पर तैयार इस स्वादिष्ट पेड़े की मांग कोलकाता से लेकर विदेश तक है. इसे खाने के बाद आप दोबार दुकान तक खिंचे चले आएंगे. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

छपरा: बिहार में छपरा जिले के ग्रामीण इलाकों के बाजार की झोपड़ी में कुछ ऐसे स्वादिष्ट और शुद्ध मिठाई बनती हैं, जिसका टक्कर छपरा शहर के बड़ी से बड़ी मिठाई की दुकान भी नहीं ले सकती हैं. आज हम बात कर रहे हैं, जिले के मशरख प्रखंड अंतर्गत देवरिया बाजार स्थित राजकुमार सिंह के शुद्ध स्वादिष्ट पेड़ा की. इस पेड़े की मांग छपरा ही नहीं कोलकाता और विदेश तक है. ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाने के बाद कोयले की आग पर दूध जलाकर खोवा निकाला जाता है, जिसमें हल्की चीनी, इलायची, किशमिश और काजू सहित कई चीज डालकर पेड़ा तैयार किया जाता है. जिसकी वजह से यह काफी स्वादिष्ट लगता है.

झोपड़ी में बनने वाला यह पेड़ा है मशहूर

राजकुमार सिंह के द्वारा 40 साल से भी अधिक समय से पेड़ा और चाय बनाकर लोगों को चखाया जा रहा है. यहां शुद्धता और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है. थोड़ी सी भी मिलावट नहीं की जाती है. जिसकी वजह से स्वाद अच्छा लगता है और खाने से भी नुकसान नहीं पहुंचता है. खोवा निकालने के बाद सुरक्षित रखा जाता है. जहां किसी प्रकार के मक्खी, मच्छी या कीड़ा नहीं आता है. दुकान और आसपास में साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जाता है. यही वजह है कि यहां का पेड़ा काफी मशहूर है.

40 साल से बादशाहत है कायम

लोकल 18 से खास बातचीत में दुकानदार राजकुमार सिंह ने बताया कि यह दुकान 40 साल से भी अधिक पुरानी है. यहां केवल पेड़ा और चाय मिलता है. दोनों ही काफी स्वादिष्ट लगते हैं. जिसकी वजह से एक बार चाय पीने या पेड़ा खाने के बाद लोग बार-बार आते हैं. वह काफी कम मात्रा में चीनी डालकर पेड़ा तैयार करते हैं. इसकी वजह से इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.

दुबई तक ले जाते हैं लोग पेड़ा

बता दें कि इलायची, काजू, किशमिश सहित कई चीज पेड़े में पडती है. जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. जहां वह इसे 350 रुपए किलो और ₹10 पीस के हिसाब से बेचते हैं. यह बहुत ही सस्ते में मिलती है. इसकी वजह से लोग यहां का पेड़ा पसंद करते हैं. यह पेड़ा छपरा ही नहीं, कोलकाता के रहने वाले लोग भी यहां से पेड़ा खरीद कर ले जाते हैं. इसके अलावा यहां से सऊदी अरब के रहने वाले लोग भी पेड़ा खरीद कर खाने के लिए ले जाते हैं. स्वाद अच्छा होने की वजह से हमेशा यह बहुत दूर तक मशहूर है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments