Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकोर्ट के आदेश पर अवैध शराब नष्ट: प्रतापगढ़ में 88 लाख...

कोर्ट के आदेश पर अवैध शराब नष्ट: प्रतापगढ़ में 88 लाख की 3096 लीटर शराब को किया नष्ट – Pratapgarh News


प्रतापगढ़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पट्टी थाना क्षेत्र में जब्त की गई 3096 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया है। नष्ट की गई शराब की बाजार कीमत लगभग 88 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को पट्टी थाना परिसर में वर्षों से जमा शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और गाइडलाइन के अनुसार की गई। शराब को ग्राम सभा सरसतपुर, मजरा पूरे खिरोधऱ के पास स्थित तालाब के निकट नष्ट किया गया।

नष्ट की गई शराब थाना पट्टी में दर्ज मुकदमा संख्या 441/2023 से जुड़ी थी। यह मामला उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 के तहत दर्ज था।

विनष्टीकरण की निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई गई। इसमें क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, तहसीलदार पवन सिंह, अभियोजन अधिकारी इन्द्रबली यादव, आबकारी अधिकारी मैथिली शरण सिंह और थाना प्रभारी मनोज कुमार शामिल थे।

पुलिस विभाग के अनुसार, सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments