सहरसा के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसी नदी में एक समाजसेवी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 14 निवासी दामोदर चौधरी के बेटे रोहित कुमार चौधरी(30) के रूप में हुई है। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन क
.
घटना बुधवार रात की है। रोहित अपने रिश्तेदार के यहां से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। हथमंडल डीह से लक्ष्मीनिया गांव जाने के लिए उन्होंने नाव ली। इसी दौरान नाव अचानक डगमगा गई और वे नदी में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तैरकर उन्हें बाहर निकाला।
3 बच्चों का था पिता
रोहित को तत्काल सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वे गांव में समाजसेवा का कार्य करते थे।
बनमा इटहरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

