Thursday, November 5, 2026
Homeबिज़नेसकौन सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज? कहां...

कौन सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज? कहां मिल रहा 8.60% रिटर्न


Last Updated:

Highest FD Interest Rates : अगर आप भी बिना किसी जोखिम के घर बैठे अपनी गाढ़ी कमाई पर बंपर मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है. भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में इजाफा करने के बाद कई बैंकों ने फिकस्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरें बढ़ा दी हैं. देश में इस समय कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज दे रहा है, आइये जानते हैं.

स्मॉल फाइनेंस बैंकों से लेकर देश के दिग्गज सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने अपनी नई दरें लागू कर दी हैं. एफडी की ब्‍याज की रेस में स्मॉल फाइनेंस बैंक बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं. अगर सही जगह और सही बैंक में पैसा लगाया जाए तो आपको एफडी पर 8.60% तक का धांसू रिटर्न मिल सकता है. (Photo : Canva)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय ग्राहकों पर सबसे ज्‍यादा मेहरबान है. बैंक ने 30 अक्टूबर 2026 से अपनी नई ब्याज दरें लागू की हैं. बैंक सामान्‍य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर8.25% का भारी-भरकम ब्याज दे रहा है. वहीं, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो आपके लिए यह दर पूरे 8.60% तक पहुंच जाती है. (Photo : Canva)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में केवल 5 साल ही नहीं, बल्कि 18 महीने की अवधि वाली एफडी पर भी ग्राहकों खूब ब्‍याज मिल रहा है. बैंक 18 महीने की जमा राशि पर आम ग्राहकों को 8.01% और वरिष्‍ठ नागरिकों को 8.16% सालाना ब्याज दे रहा है. यानी अगर आप बहुत लंबे समय के लिए पैसा लॉक नहीं करना चाहते, तो डेढ़ साल की यह स्कीम आपके लिए बेहद मुफीद साबित हो सकती है. (Photo : Canva)

Add News18 as
Preferred Source on Google

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 नवंबर से अपनी एफडी ब्‍याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने अपनी 666 दिन की एक खास अवधि वाली एफडी पर पर सामान्य ग्राहकों को 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% की दर से सालाना ब्याज देने का ऐलान किया है. इसके अलावा 2 साल से 3 साल से कम की अवधि पर आम ग्राहक को बैंक 7.50% और सीनियर सिटीजन्स को 7.90% का ब्याज दे रहा है. (Photo : canva)

कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक भी अपने ग्राहकों को एफडी पर अच्‍छा ब्‍याज दे रहे हैं. कोटक महिंद्रा बैंक ने 4 नवंबर से अपनी चुनिंदा एफडी दरों में बदलाव करते हुए 2 से 3 साल से कम की एफडी पर आम लोगों को 6.80% और बुजुर्गों को 7.55% ब्याज देना शुरू किया है. वहीं एक्सिस बैंक 2 से 10 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.60% और 5 से 10 साल की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% तक का आकर्षक रिटर्न दे रहा है. (Photo : Canva)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया भी एफडी पर 7.35 फीसदी तक ब्‍याज दे रहे हैं. पीएनबी अपनी 444 दिन की स्पेशल एफडी पर आम ग्राहक को 6.60% और सीनियर सिटीजन को 7.10% ब्याज दे रहा है. बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए अपनी नई ‘BOI अक्षय एफडी’ लॉन्च की है. इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.85%, 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% और 80 वर्ष से अधिक के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.50% ब्याज मिल रहा है.

एफडी में पैसा लगाने से पहले सिर्फ सबसे ऊंची ब्याज दर देखकर ही फैसला न कर लें, बल्कि कुछ बुनियादी नियमों को भी समझें. निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें कि जमा की अवधि आपकी वित्तीय योजना के अनुकूल है या नहीं. इसके साथ ही समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाली पेनल्टी और शर्तों भी अच्‍छे से जांच लें.

एक और सबसे महत्वपूर्ण बात जो हर निवेशक को गांठ बांध लेनी चाहिए, वह है एफडी से होने वाली कमाई पर लगने वाला टैक्स. फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह कर-मुक्त नहीं होता. यह आपकी सालाना आय में जुड़कर आपके तय इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स के दायरे में आता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments