Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकौशांबी में 31 शिक्षक कई दिनों से अनुपस्थित: डीएम ने बीएसए...

कौशांबी में 31 शिक्षक कई दिनों से अनुपस्थित: डीएम ने बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई के दिए निर्देश – Kaushambi News




जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार शाम को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि 31 शिक्षक अनाधिकृत रूप से कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। शिक्षकों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीएसए को इन अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आधार प्रमाणीकरण और लंबित डीबीटी की भी समीक्षा की गई। 443 बच्चों के डीबीटी लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बीएसए और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने, मध्याह्न भोजन के निर्धारित समय के अलावा बच्चों को कक्षा में पढ़ते हुए और अध्यापकों को पढ़ाते हुए दिखने पर जोर दिया। डीएम ने निपुण तालिका को अपडेट रखने, बच्चों को ड्रेस में विद्यालय आने और विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने एक टीम गठित कर नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में पेयजल, बाउंड्रीवॉल, विद्युत कनेक्शन, एमडीएम शेड और शौचालय जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के निर्देश दिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments