Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यदिल्लीक्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार: PM मोदी बोले-...

क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार: PM मोदी बोले- जेन Z और जेन अल्फा हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे


  • Hindi News
  • National
  • Vaibhav Suryavanshi; PM Rashtriya Bal Puraskar 2025 Winners List | Veer Bal Diwas

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति ने 18 राज्यों के 20 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए। अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन और बहादुरी के कामों की वजह से इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया।

14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी इनमें शामिल हैं। आज दिल्ली आने की वजह से वे विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। 20 बच्चों में से 2 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया।

तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का पुरस्कार उनके माता-पिता ने लिया। पीएम मोदी ने भी विजेता बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा ही हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे।

वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के 4 बेटों की शहादत के सम्मान में मनाते हैं। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है।

26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए PM मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

पुरस्कार देने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 बच्चों के साथ फोटो शूट करवाया।

पुरस्कार देने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 बच्चों के साथ फोटो शूट करवाया।

नाम कैटेगरी राज्य
वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका (7 साल) गुजरात
योगिता मंडावी (14 साल) छत्तीसगढ़
आयशी प्रिषा बोराह (10 साल) असम
वंश (17 साल) चंडीगढ़
पूजा (17 साल) उत्तरप्रदेश
सुमन सरकार (16 साल) पश्चिम बंगाल
एस्तेर लालदुहावमी हनामते (9 साल) मिजोरम
शिवानी होसुरु उप्परा (17 साल) आंध्रप्रदेश
मोहम्मद सिद्दान (11 साल) केरल
अजय राज (16 साल) उत्तर प्रदेश
वैभव सूर्यवंशी (14 साल‌) बिहार
ब्योमा ( 6 साल) तमिलनाडु
कमलेश कुमार बिहार
श्रवण सिंह (10 साल) पंजाब
अर्णव महर्षि (17) महाराष्ट्र
ज्योति हरियाणा
धिनिधि देसिंघु कर्नाटक
ज्योशना साबर ओडिशा
विश्वनाथ कार्तिकेय तेलंगाना।

वीर बाल पुरस्कार से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

09:34 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा- बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं भारत के युवाओं से यही अपेक्षा करता हूं कि बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और अपने आत्मविश्वास को भी भी कमजोर न पड़ने दें। भारत का भविष्य उसके बच्चों और युवाओं के भविष्य से ही उज्जवल होगा। उनका साहस, उनकी प्रतिभा और उनका समर्पण राष्ट्र की प्रगति को दिशा देगा। इसी विश्वास के साथ, इसी जिम्मेदारी के साथ और इसी निरंतर गति के साथ भारत अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ता रहेगा।’

09:33 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा, रटने के बजाए, सोचने की आदत विकसित हो

पीएम ने कहा- आज फोकस प्रैक्टिकल लर्निंग पर है। बच्चों में रटने के बजाए, सोचने की आदत विकसित हो। उनमें सवाल पूछने का साहस और समाधान खोजने की क्षमताएं विकसित हों। इसके लिए पहली बार इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। हर सेक्टर में युवाओं के लिए नए अवसर खुल रहे हैं। आज भारत के सामने परिस्थितियां अभूतपूर्व हैं। आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। आने वाले 25 वर्ष भारत की दिशा तय करने वाले हैं।

09:32 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- आज पहले से कहीं ज्यादा अवसर हैं

पीएम ने कहा- आज का युवा ऐसे समय में बड़ा हो रहा है, जब अवसर पहले से कहीं ज्यादा हैं। हम भारत के युवाओं की प्रतिभा, उनके आत्मविश्वास को बेहतर मौके देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकसित भारत की मजबूत नींव के लिए भारत की एजुकेशन पॉलिसी में भी अहम रिफॉर्म्स किए गए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का फोकस 21वीं सदी में लर्निंग के नए तौर-तरीकों पर है।

09:16 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम की बच्चों से अपील-आपकी सफलता देश की सफलता बने, यही लक्ष्य रखें

पीएम ने अपने संबोधन में कहा- आपको अपनी सफलता को केवल अपने तक सीमित नहीं मानना है। आपका लक्ष्य होना चाहिए कि आपकी सफलता देश की सफलता बने। आज युवाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर नई पॉलिसी बनाई जा रही है। युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में केंद्र में रखा गया है। मेरा युवा भारत जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उन्हें अवसर देने और उनमें लीडरशिप स्किल विकसित करा के प्रयास किए जा रहे हैं।

09:13 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- आप आगे बढ़ेंगे, बस चमक-दमक में न फंसे

पीएम ने कहा- पहले युवा सपने देखने से भी डरते थे, क्योंकि पुरानी व्यवस्थायों में यह माहौल बन गया था कि कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। चारों तरफ निराशा का वातावरण बना दिया गया था। लोगों को यहां तक लगने लगा था कि मेहनत करके क्या फायदा है। लेकिन आज देश टैलेंट को, प्रतिभा को खोजता है। उन्हें मंच देता है। उनके सपनों के साथ 140 करोड़ देशवासियों की ताकत लग जाती है।

डिजिटल इंडिया की सफलता के कारण आपके पास इंटरनेट की ताकत है। आपके पास सीखने के संसाधन हैं। जो साइंस, टेक और स्टार्टअप में जाना चाहते हैं, उनके लिए स्टार्टअप इंडिया जैसे मिशन हैं। जो स्पोर्ट्स में आगे बढ़ रहे हैं, उनके लिए खेलो इंडिया मिशन है।

अभी दो ही दिन पहले मैंनै सांसद खेल महोत्सव में भी हिस्सा लिया था। ऐसे तमाम मंच आपको आगे बढ़ाने के लिए हैं। बस आपको फोकस रहना है। इसके लिए जरूरी है कि आप शॉर्ट टर्म पॉप्युलैरिटी चमक-दमक में न फंसे। ये तब होगा, जब आपकी सोच स्पष्ट होगी। जब आपके सिद्धांत स्पष्ट होंगे। और इसलिए आपको अपने आदर्शों से सीखना है। देश की महान विभूतियों से सीखना है।

09:07 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- आपकी प्रतिभा के साथ देश मजबूती से खड़ा है

मोदी ने विजेताओं से कहा- आप कम उम्र में भी ऐसे काम कर सकते हैं कि बाकी लोग आपसे प्रेरणा लें। लेकिन इन उपलब्धियों को अभी केवल एक शुरुआत के तौर पर देखना है। अभी आपको बहुत आगे बढ़ना है। अभी सपनों को आसमान तक लेकर जाना है। और आप भाग्यशाली हैं कि आप इस पीढ़ी में जन्मे हैं। आपकी प्रतिभा के साथ देश मजबूती से खड़ा है।

09:02 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- मुझे जेन जी पर बहुत भरोसा है

मोदी ने कहा- यहां मेरा युवा भारत है। संगठन से जुड़े इतने सारे युवा यहां एकत्रित हैं। एक तरह से आप सभी जेन जी हैं। जेल अल्फा भी हैं। आपकी जनरेशन ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ ले जाएगी। मैं जेन-जी की योग्यता और आत्मविश्वास देखता हूं, समझता हूं। इसलिए आप पर बहुत भरोसा करता हूं।

हमारे यहां कहा गया है- बालादपि ग्रहीतव्यं विद्या युक्तमुक्तं मनीषिभिः, अमृतं विषसंयुक्तं यदुक्तं तदपि त्यजेत्.. अर्थात, अगर छोटा बच्चा भी कोई बुद्धिमानी की बात करे तो उसे ग्रहण करना चाहिए। यानी उम्र से कोई छोटा नहीं होता और कोई बड़ा भी नहीं होता। आप बड़े बनते हैं अपने कामों और उपलब्धियों से।

08:49 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता हावी रही

मोदी बोले- दुर्भाग्य से आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता हावी रही। जिस गुलामी की मानसिकता का बीज अंग्रेजों ने 1835 में बोया था। उस मानसिकता से देश को आजादी के बाद भी मुक्त नहीं होने दिया गया। इसलिए आजादी के बाद भी देश में दशकों तक ऐसी सच्चाईयों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अब भारत ने तय किया है कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पानी ही होगी।

मोदी ने कहा कि हर देशवासी का यह संकल्प होना चाहिए क्योंकि देश जब इस गुलामी की मानसिकता से मुक्त होगा। उतना ही स्वदेशी का अभिमान करेगा। उतना ही आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा। गुलामी से मुक्ति के इस अभियान की एक झलक कुछ दिन पहले हमारे देश की पार्लियामेंट में भी दिखाई दी।

मोदी ने कहा- अभी संसद के शीतकालीन सत्र में सांसदों ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी लगभग 160 भाषण दिए। करीब 50 भाषण तमिल में हुए। 40 से ज्यादा भाषण मराठी में हुए। करीब 25 भाषण बांग्ला में हुए। दुनिया की किसी भी संसद में ऐसा दृश्य मुश्किल है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है.भारत की इस लैंग्वेज डायवर्सिटी को भी अंग्रेज मैकाले ने कुचलने का प्रयास किया था। अब गुलामी की मानसिकता से मुक्त होते हमारे देश में भाषायी विविधता हमारी ताकत बन रही है।

08:36 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- छोटी उम्र में बड़ी सत्ता से टकराए थे वीर साहिबजादे

वीर बाल दिवस का यह दिन भावना और श्रद्धा से भरा दिन है। वीर साहिबजादों को छोटी सी उम्र में सबसे बड़ी सत्ता से टकराना पड़ा। वह लड़ाई भारत के मूल विचारों और मजहबी कट्टरता के बीच थी। वह लड़ाई सत्य बनाम असत्य की थी। उस लड़ाई के एक और दशम गुरु, गोविंदसिंह जी थे। दूसरी और क्रूर औरंगजेब की हुकूमत थी। हमारे साहिबजादे उस समय उम्र में छोटे ही थे लेकिन औरंगजेब को उसकी क्रूरता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

08:29 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने वीर बाल दिवस पर बच्चों को संबोधित किया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम ने कहा- आज देश वीर बाल दिवस मना रहा है। आज हम उन वीर साहबजादों को याद कर रहे हैं, जो हमारे भारत का गौरव हैं। जो अदम्य साहस, शौर्य और वीरता की पराकाष्ठा हैं। वे वीर साहबजादे, जिन्होंने उम्र और अवस्था की सारी सीमाओं को तोड़ दिया। जो क्रूर मुगल सल्तनत के सामने ऐसे चट्टान की तरह खड़े हुए कि मजहबी कट्टरता और आतंक का वजूद ही हिला दिया। जिस राष्ट्र के पास ऐसा गौरवशाली अतीत हो, जिसकी युवा पीढ़ी को ऐसी प्रेरणाएं विरासत में मिली हों, वह राष्ट्र क्या कुछ नहीं कर सकता।

07:40 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने पुरस्कार विजेता बच्चों से बात की

पीएम मोदी ने बच्चों से बात की और उनकी उपलब्धियों को जाना। हालांकि जो वीडियो सामने आया है उसमें ऑडियो नहीं है।

07:28 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात की 7 साल की ग्रैंडमास्टर को बाल पुरस्कार

सूरत गुजरात की रहने वाली 7 साल की शतरंज खिलाड़ी वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका को खेल के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। लक्ष्मी 2025 के फिडे वर्ल्ड स्कूल चेस चैंपियनशिप में अंडर-7 गर्ल्स श्रेणी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं। उन्होंने सभी 9 मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

मेडचल मलकाजगिरी तेलंगाना के रहने वाले 16 साल के विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला। उन्होंने पर्वतारोहण में सातवें समिट चैलेंज हर महाद्वीप की सबसे ऊंची छोटी पर औरा अंत में हिमालय पर चढ़कर पूरा किया।

07:19 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

नक्सली एरिया में जन्मी जूडो खिलाड़ी को बाल पुरस्कार

कोनागांव, छत्तीसगढ़ की रहने वाली 14 साल की योगिता मंडावी को खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। योगिता ने अपने माता-पिता को बचपन में ही खो दिया था। योगिता जन्म से ही नक्सल प्रभावित इलाके में रहीं। हालांकि अब ये क्षेत्र नक्सल मुक्त हो चुका है। योगिता राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी हैं। इन्होंने कई राष्ट्रीय पुरष्कार जीते हैं।

07:17 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड की फुटबॉलर को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

झारखंड की 14 साल की फुटबॉलर अनुष्का को खेल कैटेगरी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला।अनुष्का की मां दिहाड़ी मजदूर हैं और पिता बीमार रहते हैं। अनुष्का को अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है।

07:11 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वेस्ट पेपर से पेंसिल बनाने की मशीन बनाने वाली आयशी को पुरस्कार

असम की आयशी प्रिषा बोराह ने वेस्ट पेपर से पेंसिल बनाने की मशीन बनाई और अखबारों का इस्तेमाल करके मल्च बनाया। साथ ही, ग्रेवॉटर को रीसायकल करने और उसे ग्राउंडवॉटर में बदलने का सिस्टम भी डेवलप किया। ऐशी ने बताया कि मेरे सभी इनोवेशन कम लागत वाले हैं और बिना बिजली के चलते हैं।

07:02 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सामाजिक सेवा करने वाले वंश को बाल पुरस्कार

चंडीगढ़ के 17 साल के वंश को सामाजिक सेवा के लिए पुरस्कार मिला। वंश को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रशंसा पत्र मिल चुका है।

उड़ीसा के गजपति की जोशना साबर को खेल के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। जोशना ने एशियाई यूथ वेट लिफ्टिंग के 40 किलो वेट कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाया। जोशना के पिता मजदूरी करते हैं।

06:57 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिना धूल की थ्रेसर मशीन बनाने वाली पूजा को पुरस्कार

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली 17 साल की पूजा को पर्यावरण के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। पूजा के पिता मजदूर हैं और मां सरकारी स्कूल में खाना बनाती हैं। पूजा ने एक बिना धूल वाली थ्रेसर मशीन बनाई है जो वायु प्रदूषण रोकने में कारगर है।

06:46 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बंगाल के सुमन को कला क्षेत्र में बाल पुरस्कार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में रहने वाले 16 साल के तबला वादक सुमन सरकार को कला और संस्कृति के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। सुमन को तबला वादन में 13 साल का अनुभव है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 43 पुरस्कार मिल चुके हैं। 22 बार पहले स्थान पर रहे हैं।

06:45 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

9 साल की एस्तेर यूट्यूब पर स्टार, इनके 20 मिलियन फॉलोअर

मिजोरम की 9 साल की एस्तेर लालदुहावमी हनामते को कला और संस्कृति के लिए पुरस्कार मिला। लालदुहावमी के गाए गए गीत को गृह मंत्री अमित शाह ने सराहा और उन्होंने गिटार दिया। हनामते के पिता लोहार हैं। हनामते एक यूट्यूब स्टार हैं और उनके चैनल पर 20 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

06:42 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

खेल में बेहतर प्रदर्शन 17 साल की दिव्यांग को बाल पुरस्कार

आंध्र प्रदेश की 17 साल की शिवानी होसरु उप्परा दिव्यांग पैरा एथलीट हैं। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

06:37 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दोस्तों को करंट लगा, जान जाती उससे पहले सिद्दान ने बचा लिया

केरल के मोहम्मद सिद्दान ने अपने 2 दोस्तों की जान बचाई थी। पलक्कड़ के 11 साल के सिद्दान के दोस्तों को करंट लग गया था। उन्होंने लकड़ी की मदद से उनकी जान बचाई।

06:36 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मगरमच्छ को लकड़ी से मारकर पिता को बचाया

उत्तरप्रदेश के 9 साल के अजय राज को साहस के लिए अवॉर्ड दिया गया। आगरा के अजय ने अपने पिता को मगरमच्छ की पकड़ से बचाया था। उन्होंने लकड़ी से वार कर मगरमच्छ को मारा था।

06:21 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति ने कहा- बच्चों ने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों से कहा, “सभी बच्चों ने अपने परिवारों, समाज और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसलिए, मैं इन बच्चों के परिवार वालों को भी दिल से बधाई देती हूं। मैं महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उनकी पूरी टीम की भी तारीफ करती हूं कि उन्होंने इतने प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किया।”

06:19 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

AI सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के लिए सम्मानित हुए 17 साल के अर्णव

महाराष्ट्र के 17 साल के अर्णव महर्षि को साइंस कैटेगरी में पुरस्कार मिला। अर्णव बोले- मुझे यह पुरस्कार मेरे दो इनोवेशन के लिए इनोवेशन कैटेगरी में मिला है। उनमें से एक AI सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जिसे भारत सरकार द्वारा पेटेंट और कॉपीराइट भी किया गया है।

06:09 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के कमलेश को भी मरणोपरांत बाल पुरस्कार

कमलेश कुमार (कैमूर, बिहार) को (मरणोपरांत) साहस के लिए पुरस्कृत किया गया। दुर्गावती नदी में एक दूसरे बच्चे के बाहर जाने पर उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में कूद गए। इसमें उनकी जान चली गई। पुरस्कार उनके पिता दुखी शाह ने लिया।

05:56 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वैभव को वीर बाल पुरस्कार क्यों मिला

14 साल के वैभव क्रिकेट में अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अंडर-19 वर्ल्ड-कप में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के मारे थे। विजय हजारे टूर्नामेंट में वैभव लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 14 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। U-19 एशिया कप में उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रन बना दिए। 180 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस इनिंग में वैभव ने 14 छक्कों के साथ 9 चौके भी लगाए। पढ़ें पूरी खबर…

05:48 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

10 साल के श्रवण ने जवानों को दिया था चाय-नाश्ता

फिरोजपुर पंजाब के श्रवण सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया। 10 साल के श्रवण ने कहा, “जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो सैनिक हमारे गांव आए। मैंने सोचा कि मुझे उनकी सेवा करनी चाहिए। मैं उनके लिए दूध, चाय, छाछ और बर्फ ले जाता था। मुझे अवॉर्ड पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी इसका सपना भी नहीं देखा था।”

05:46 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

6 साल के बच्चे को बचाने में गई तमिलनाडु की 8 साल की व्योमा की जान

अपनी बेटी की तरफ से ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ लेते हुए अर्चना शिवरामकृष्णन कहती हैं, “मैं अपनी बेटी व्योमा प्रिया की तरफ से यह बहादुरी का अवॉर्ड ले रही हूं। वह 8 साल की थी जब वह हमारे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के बच्चों के पार्क में खेल रही थी। पार्क में एक स्लाइड टूटी हुई अंडरग्राउंड केबल के ऊपर लगी थी, जिससे स्लाइड में करंट आ गया था। उस पर खेल रहा एक 6 साल का लड़का गिर गया, और हमारी व्योमा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आ गई। हमारे लिए यह अवॉर्ड मिलना एक दुख और खुशी का मिला-जुला पल है। काश वह खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए यहां होती।”

05:39 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में जानिए…

केंद्र सरकार की ओर से साल 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। साल 1996 से ही पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे कर्तव्यपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं।

  • किन बच्चों को मिलता है: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन करती है। ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है। जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं। उन्हें ये पुरस्कार दिया जा सकता है। साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया।
  • अवॉर्ड की 7 कैटेगरी: पहले यह पुरस्कार छह कैटेगरी में दिया जाता था। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार (इनोवेशन), शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल शामिल था। अब इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी भी जोड़ा गया है।
  • अवॉर्ड जीतने पर मिलता है: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके साथ विजेताओं को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिलता है।

05:36 AM26 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

2024 में 17 बच्चों को अवार्ड दिया गया था

कोलकाता में रहने वाले अनीश सरकार को 2024 में बाल पुरस्कार दिया गया था। तब उनकी उम्र 3 साल, आठ महीने और 19 दिन थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अनीश को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया था।

कोलकाता में रहने वाले अनीश सरकार को 2024 में बाल पुरस्कार दिया गया था। तब उनकी उम्र 3 साल, आठ महीने और 19 दिन थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अनीश को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया था।

2024 में 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल थे। बाल पुरस्कार सात कैटेगरी में दिए गए। जिसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल है। खेल कैटेगरी से चर्चित नाम 3 साल के अनीश सरकार का था। जो उस वक्त फिडे (वर्ल्ड चेस फेडरेशन) रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज प्लेयर थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments