Friday, May 29, 2026
Homeफूडक्रिसमस पर केक को भूल जाएं, मिनटों में घर पर बनाएं इंस्टेंट...

क्रिसमस पर केक को भूल जाएं, मिनटों में घर पर बनाएं इंस्टेंट चॉकलेट बर्फी, हर किसी का पसंदीदा


Chocolate Barfi Recip: क्रिसमस का त्योहार खुशियों और मिठास से भरपूर होता है. हर साल इस मौके पर केक बनाना आम चलन है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया, जल्दी बनने वाला और देसी ट्विस्ट वाला ट्राय करना चाहते हैं, तो इंस्टेंट चॉकलेट बर्फी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी दिखने में जितनी शानदार लगती है, बनाने में उतनी ही आसान है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन या ज्यादा समय की जरूरत नहीं. घर पर रखे साधारण सामग्री जैसे मावा, दूध, चीनी और कोको पाउडर से आप इस बर्फी को सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. चॉकलेट बर्फी का टेक्सचर बहुत ही क्रीमी होता है और कोको पाउडर की वजह से इसका स्वाद डार्क चॉकलेट जैसा बन जाता है. इसे सजाने के लिए आप ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं, जिससे यह दिखने में भी प्रोफेशनल लगेगी. इस क्रिसमस, जब आप इसे सर्व करेंगे, तो हर कोई यही पूछेगा कि यह इतनी जल्दी और आसानी से कैसे बन गई. चाहे बच्चों के लिए हो या गेस्ट के लिए, यह बर्फी हर किसी का मन मोह लेगी.

जरूरी सामग्री
-मावा या मिल्क पाउडर: 2 कप
-चीनी (पिसी हुई): आधा कप (स्वाद अनुसार)
-कोको पाउडर: 3-4 बड़े चम्मच
-दूध: आधा कप
-घी: 2 बड़े चम्मच
-इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
-ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) सजावट के लिए

बनाने की विधि
1. एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें.
2. इसमें दूध और मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रहे कि गुठलियां न बने.
3. मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक चलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए.
4. अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें. चीनी घुलने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहें.

5. मिश्रण को दो हिस्सों में बांट लें. एक हिस्सा सफेद रहने दें, दूसरे में कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
6. एक ट्रे को घी लगाकर चिकना करें. सबसे पहले सफेद मिश्रण फैलाएं, ऊपर चॉकलेट मिश्रण डालकर बराबर कर दें.
7. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़कें और 1-2 घंटे सेट होने के लिए रख दें. फ्रिज में जल्दी जमाने के लिए रख सकते हैं.
8. जमने के बाद मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.

Instant Chocolate Barfi

क्यों खास है यह बर्फी?
-ओवन की जरूरत नहीं, मिनटों में तैयार.
-क्रीमी टेक्सचर और डार्क चॉकलेट जैसा स्वाद.
-सजावट के साथ दिखने में बिल्कुल प्रोफेशनल.
-बच्चों और गेस्ट दोनों के लिए परफेक्ट.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments