Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशक्रिसमस पर चर्च और कॉन्वेंट स्कूल को लाइट से सजाया: विदिशा...

क्रिसमस पर चर्च और कॉन्वेंट स्कूल को लाइट से सजाया: विदिशा के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं, भाईचारे का संदेश फैलाया – Vidisha News


विदिशा में ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक विशेष सामूहिक प्रार्थनाएं हुईं।

.

विशेष जन्मोत्सव प्रार्थनाएं बुधवार देर रात शुरू हुईं। मध्यरात्रि 12 बजे ईसा मसीह के जन्म की घोषणा की गई, और चर्च परिसर ‘हैप्पी क्रिसमस’ के संदेशों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग प्रार्थना में शामिल हुए और भाईचारे का संदेश फैलाया।

शहर के सेंट मैरी स्कूल, कॉलेज, कॉन्वेंट स्कूल और अन्य गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइट झालरों और सितारों से सजाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नाटकों के माध्यम से ईसा मसीह के जीवन और उनके संदेशों को श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया गया।

क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों में जरूरतमंद लोगों को कंबल और मिठाइयां वितरित की जाएंगी। दिनभर श्रद्धालु गिरजाघरों में आकर ईसा मसीह के दर्शन करेंगे और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देंगे।

क्रिसमस पर रंग बिरंगे लाइट्स से सजा चर्च।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments