Last Updated:
Petrol-Diesel New Rates : कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर बैरल के करीब पहुंच गया है. ईरान अमेरिका के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने से दाम बढ़ रहे हैं. भारत में इसका क्या असर हुआ है और पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट क्या हैं, जानिए
पेट्रोल और डीजल के नए रेट सुबह छह बजे जारी होते हैं. (Photo : Canva)
नई दिल्ली. पश्चिम एश्यिा में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में आग लगा दी है. होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद कच्चा तेल 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 96.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. क्रूड ऑयल में रोज हो रही बढ़ोतरी से पूरी दुनिया चिंतित है. हालांकि, भारत में अभी कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर नहीं हुआ है और सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट को स्थिर रखा है.
राजधानी और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में आज कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि प्रीमियम ईंधन XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 प्रति लीटर मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 व डीजल ₹95.56 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 व डीजल ₹95.64 और फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28 व डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है.
चंडीगढ़, देहरादून, विशाखापट्टनम पेट्रोल-डीजल रेट (Petrol and diesel rates in Chandigarh, Dehradun, and Visakhapatnam)
स्थानीय वैट (VAT) और करों के अंतर की वजह देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में अंतरर है. उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. वहीं विशाखापट्टनम में पेट्रोल ₹116.39 और डीजल ₹104.11 प्रति लीटर तक है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कम टैक्स के चलते पेट्रोल ₹101.51 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर बिक रहा है.
यूपी, बिहार और राजस्थान पेट्रोल भाव (UP, Bihar and Rajsthan Petrol Rate)
यूपी के लखनऊ में आज पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है. बिहार के पटना में यही पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल का भाव ₹114.57 लीटर है.
About the Author

रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ें

