Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखंडवा में तीन मकानों में आग, शख्स जिंदा जला: घर में...

खंडवा में तीन मकानों में आग, शख्स जिंदा जला: घर में अकेला सोता रह गया; 6 फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी – Khandwa News


खंडवा में मंगलवार सुबह तीन घरों में आग लग गई। 50 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना के दौरान वह घर में अकेला था। 6 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है।

.

घटना ग्राम सक्तापुर में सुबह करीब 5.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, गांव में सभी सो रहे थे। आग और धुआं देखकर दो घरों के लोग जाग गए और जान बचाकर बाहर निकल आए। लेकिन तीसरे घर में 50 वर्षीय सूरज राठौर अकेले थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घरों में लगी आग की तस्वीरें…

सुबह आग लगने की सूचना मिलने पर 6 फायर ब्रिगेड पहुंची।

तीनों घर आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

तीनों घर आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

4 जगहों से पहुंचीं 6 फायर ब्रिगेड, गृहस्थी खाक मामला नर्मदानगर थाना क्षेत्र का है, जो इंदिरा सागर बैकवाटर से लगा हुआ है। टीआई विकास खिंची ने बताया कि सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घरों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments