Monday, June 15, 2026
Homeबॉलीवुड20 की उम्र में किया फ्लॉप से डेब्यू, 35 में बिजनेसमैन से...

20 की उम्र में किया फ्लॉप से डेब्यू, 35 में बिजनेसमैन से हुआ तलाक, 2017 से नहीं की फिल्म, अब क्या कर रही हीरोइन


Last Updated:

मिनिषा लांबा ने अपने करियर के दौरान रणबीर कपूर, इमरान खान के साथ काम किया, लेकिन वो फिल्मों की दुनिया में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं. लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली. अब वो थिएटर और वेब सीरीज में सक्रिय हैं

मिनिषा लांबा ने अपने करियर के दौरान रणबीर कपूर, इमरान खान के साथ काम किया, लेकिन वो फिल्मों की दुनिया में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं. एक्ट्रेस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने कभी नहीं सोचा था कि वे हिंदी सिनेमा में काम करेंगी, क्योंकि उनकी हिंदी बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी, लेकिन अपने माता-पिता की वजह से उन्होंने अपना फैसला बदल लिया. (फोटो साभार minissha_lamba)

18 जनवरी को जन्मी मिनिषा लांबा को अपना पहला ब्रेक ‘कैडबरी’ की चॉकलेट एड की वजह से मिला. उन्होंने मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा था. अभिनेत्री कॉलेज के दिनों में पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और एड किया करती थीं, लेकिन फिल्मों में जाने का कोई इरादा नहीं था.(फोटो साभार minissha_lamba)

मिनिषा लांबा के लिए कैडबरी का एड टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था. इस विज्ञापन के जरिए ही डायरेक्टर सुजित कुमार की नजर उनपर पड़ी थी. नजर पड़ते ही सुजित सरकार ने एक्ट्रेस को फिल्म ऑफर कर दी थी. सुजित को अभिनेत्री की एक्टिंग भा गई और उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म ‘यहां’ के लिए उन्हें अप्रोच किया.(फोटो साभार minissha_lamba)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिनिषा के लिए फिल्मों में जाने का फैसला करना बहुत मुश्किल हो रहा था, क्योंकि वे बीते 10 सालों से चेन्नई में रह रही थीं और उन्हें टूटी-फूटी हिंदी आती थी. उस वक्त अभिनेत्री को लगता था कि इस टूटी-फूटी हिंदी के साथ कोई क्यों ही उन्हें फिल्मों में लेगा.(फोटो साभार minissha_lamba)

वहीं सुजित सरकार ठान चुके थे कि उन्हें फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस मिनिषा ही चाहिए. फिर क्या था, उन्होंने खुद जाकर अभिनेत्री के माता-पिता से बात की और उन्हें फिल्म के लिए मनाया.मिनिषा लांबा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सुजित सरकार ने उनके माता-पिता से बात की और मेरे माता-पिता ने फैसला मुझ पर छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अगर तुम सच में ये सब करना चाहती हो, तब ही करना.(फोटो साभार minissha_lamba)

अपने माता-पिता से मिले सपोर्ट की वजह से ही उन्होंने फिल्म के लिए ‘हां’ की. इतना ही नहीं, इस फिल्म में सुजित सरकार ने अभिनेत्री को सेट पर सबके सामने चांटा भी जड़ा था.दरअसल ‘यहां’ की शूटिंग के दौरान मिनिषा को इमोशनल सीन करना था. सीन के लिए कई कोशिशों के बाद भी वे रो नहीं पा रही थीं.(फोटो साभार minissha_lamba)

जब बार-बार कोशिश के बाद एक्ट्रेस इमोशनल सीन नहीं दे पा रही थीं, तो सुजिक सरकार ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था. अब फिल्म के सीन को परफेक्ट और इमोशन से भरने के लिए खुद अभिनेत्री ने डायरेक्टर को चांटा मारने के लिए कहा. चांटा पड़ने के बाद मिनिषा के आंसू नहीं रुके और सीन परफेक्ट तरीके से हुआ. ये फिल्म साल 2005 में आई यहां थी.(फोटो साभार minissha_lamba)

मिनिषा ने ‘यहां’ के बाद ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘बचना ए हसीनो’, ‘किडनैप’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हम-तुम शबाना’, और ‘भेजा फ्राई-2’ जैसी फिल्मों में काम किया. अभिनेत्री आज भी थिएटर में सक्रिय हैं. इसके बाद एक्ट्रेस पर्दे से गायब हो गईं. वो थिएटर्स में सक्रिय रहीं.(फोटो साभार minissha_lamba)

मिनिषा लांबा ने साल 2015 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रेयान थाम संग सीक्रेट शादी कर ली थी. रेयान, बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के कजिन हैं. कपल 5 साल तक शादीशुदा था और फिर दोनों ने तलाक ले लिया. रेयान से तलाक के बाद एक्ट्रेस दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. (फोटो साभार minissha_lamba)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

20 की उम्र में किया फ्लॉप से डेब्यू, 35 में बिजनेसमैन से हुआ तलाक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments