Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखंडवा में राजपूत समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती: राजनारायण बोले-...

खंडवा में राजपूत समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती: राजनारायण बोले- उत्तेजना से बचो, भावनाओं में मत बहो; तोमर ने कहा- नशे से दूर रहो – Khandwa News


महाराणा प्रताप जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजजन।

खंडवा में गुरुवार को राजपूत समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। समाजजन महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ भव्य आतिशबाजी की गई। करणी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगोष्ठी का भी आयोजन

.

प्रफुल्ल मंडलोई और कामिनी मंडलोई ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके आदर्शों से परिचय कराया। आयोजन का नेतृत्व करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव पंकराजसिंह पुरनी ने किया। वहीं संचालन रामपालसिंह सोलंकी ने किया।

शिक्षा और संस्कार पर दिया जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से संस्कारवान और शिक्षित बनने का आह्वान किया। तोमर ने कहा कि नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने से ही समाज का उत्थान संभव है।

युवाओं को मिली सफलता की सीख

पूर्व विधायक और राजपूत समाज के संरक्षक राजनारायणसिंह पुरनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि धन संग्रहण पर जोर दें और गलत कामों में पैसा खर्च करने से बचें। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की तभी होगी जब समाज आर्थिक रूप से संपन्न और शिक्षित होगा।

उन्होंने कहा- यदि सफल होना है तो माथे पर एक क्विंटल बर्फ डालकर चलो। उत्तेजना समाप्ति की जननी है, यदि आप उत्तेजित हो गए तो समाप्त हो जाओगे। दूसरा भावनाओं में मत बहो, इतने भी मत बह जाओ कि कोई फायदा उठा ले।

आज राजस्थान का मारवाड़ सूखा है, लेकिन संपन्न हैं। बिहार और यूपी के लोग आपसे होशियार है। बीपी सिंह, वीर बहादुर जैसे नेता थे, तो पूरा समाज उनके साथ था। आज योगी आदित्यनाथ है तो समाज उनके साथ हैं, हमें उनसे सीखना चाहिए।

सामाजिक एकता का संदेश

कांग्रेस के प्रदेश सचिव उत्तमपालसिंह पुरनी ने महाराणा प्रताप की सेना में विभिन्न समुदायों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बेटे-बेटियों को अच्छी शिक्षा देना जरूरी है।

कार्यक्रम में प्रफुल्ल मंडलोई और कामिनी मंडलोई ने महाराणा प्रताप के जीवन और आदर्शों से परिचय कराया। आयोजन का नेतृत्व करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव पंकराजसिंह पुरनी ने किया, जबकि संचालन रामपालसिंह सोलंकी ने किया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल को फूलों से सजाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments