Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारमारपीट के बाद जान से मारने की धमकी: जमुई में दबंगों...

मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी: जमुई में दबंगों से परेशान परिवार ने मांगी सुरक्षा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार – Jamui News



जमुई के सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक परिवार दबंगों की धमकी से परेशान है। पीड़ित लल्लू मांझी ने गुरुवार को एसपी मदन कुमार के कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।

.

लल्लू मांझी ने बताया कि 18 दिसंबर को उसके पड़ोसी वासुदेव मांझी, सुधीर मांझी और रामावतार मांझी ने उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इस मामले में लछुआड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी दबंग केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। केस नहीं उठाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि सिकंदरा थाने की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टे पीड़ित परिवार को ही जेल भेजने की धमकी दे रही है।

एसपी मदन कुमार आनंद ने पीड़ित की शिकायत पर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments