Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यबिहारडंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, ड्राइवर की मौत: नेशनल हाईवे...

डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, ड्राइवर की मौत: नेशनल हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, डंपर चालक भागा; एक यात्री घायल – Siwan News




सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH-531 पर दरौंदा थाना क्षेत्र के दर्शनी (डहकनी) गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने सवारी लेकर जा रहे टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टोटो पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ टीमल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गंभीर स्थिति में घायल रेफर मंगलवार को वह टोटो में सवारी लेकर सीवान-छपरा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान दर्शनी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टोटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टोटो पर सवार डुमरी गांव निवासी गौतम राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। दरौंदा पुलिस ने घायल गौतम राम को इलाज के लिए दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। डंपर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग विकास की मौत की खबर मिलते ही पिपरा गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, विकास की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी सुजा कुमारी और दो साल की बेटी साक्षी हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और मासूम बेटी के सामने परिवार की जिम्मेदारी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा हादसे के जिम्मेदार डंपर चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है। दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार डंपर की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है। डंपर और उसके चालक की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments